WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

SHARE:

जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में बैठकों का दौर हुआ शुरू, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी, में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी है। जिसके तहत बोड़ाम, कमलपुर, गोविंदपुर, बर्मामाइंस एवं पटमदा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा से जीत दिलाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। सुधांशु ओझा ने कहा कि आगामी दिनों में संगठन का विस्तार होना है, जिससे संगठन की शक्ति में विस्तार होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं बिद्युत महतो की विजयी हैट्रिक पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का अभिनंदन किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदीप महतो, पप्पू सिंह, प्रदीप बेसरा, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, कमलेश सिंह, जुगुन वर्मा, राजेश सिंह पप्पू, विपिन सिंह, गुरु गोबिंद सिंह आजाद, रविजेंट सिंह, मधु तांती, मनोज राय, सतीश सिंह, अर्जुन कुमार, पवन लाल, विमलकांत झा, मधु सिंह, मिथिलेश कुमार, बैजू सिंह, मोहन जी, सुखेन महतो, प्रकाश पातर, उपेंद्र मांझी, बमकेश महतो, सुदर्शन महतो, परीक्षित महतो, अजीत महतो, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, हेबेन चंद्र महतो, सुखदेव सिंह, बनमाली बनर्जी, परेश दत्ता, सनातन दास, निरसिंग रूही दास, सरला महतो समेत मंडल के पदाधिकारी एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर