Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड का एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को पिछले दिनों कैबिनेट के बैठक में 24 साल बाद स्वतंत्र इकाई घोषित कर दिया गया था. इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 26 फरवरी को अधिसूचना प्रकाशित की गई थी. इसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा गुरुवार को अधिसूचना प्रकाशित किया गया. बता दें कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के स्वतंत्र इकाई घोषित करने के संबंध में कॉलेज के छात्र अमर तिवारी एवं अन्य इसके लिए लगातार मांग कर रहे थे. छात्र मामले को हाई कोर्ट में भी लेकर गए थे. विभाग…

Read More

पूर्ण रूप से सभ्याचारिक होगा कार्यक्रम, कंवर ग्रेवाल ने जारी किया संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल सिख नौजवान सभा करीब नौ साल बाद एक बार फिर जमशेदपुर की सिख संगत को वैसाखी नाईट का आयोजन कर झूमाने के लिए तैयार है. सभा की ओर से जो आयोजन की रूप रेखा तैयार की गई है, उसमें नाच गाना तो होगा, लेकिन पूर्ण रूप से सभयाचारिक. साकची के होटल में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को साकची गुरुद्वारा मैदान में वैसाखी नाईट (सांस्कृतिक संध्या) का आयोजन किया गया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एडूकेशन में रोट्रेक्ट क्लब के द्वारा गुरुवार को 2023-25 सत्र के छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि Rtr. रिंकू कुमार (DRR-E) को क्लब की मॉडरेटर अंजली गणेशन ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने छात्रों को रोट्रेक्ट क्लब के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि रोट्रेक्ट का उद्देश्य युवा छात्र छात्राओं को ज्ञान एवं कौशल बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है, जो उन्हें व्यक्तिगत विकास में सहायता करेगा. रोट्रेक्टर सगुफ्ता आजाद ने क्लब की पिछली गतिविधियों को विस्तार से बताया. रोट्रेक्ट क्लब…

Read More

जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के शहर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की झामुमो- कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में युवाओं से वादाखिलाफी, बेरोजगारी, जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाला समेत युवाओं के मुद्दे को लेकर भाजयुमो ने सड़क पर उतरने की रणनीति बनाई है. गुरुवार को कोल्हान प्रमंडल के आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ता रोजगार न्याय मार्च निकालकर गोलमुरी स्थित जमशेदपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय का महाघेराव कर विरोध दर्ज कराएंगे. उपरोक्त जानकारी भाजयुमो झारखंड प्रदेश के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने दी. वे बुधवार को जमशेदपुर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेल मंत्रालय इन दिनों भारतीय रेल के विकास की ओर अग्रसर है. रेलवे स्टेशन को विकसित करने में करोड़ों करोड़ों खर्च कर रहा है. रेल की अतिक्रमित जमीन में विकास की गंगा बहाने की तैयारी में है, लेकिन इससे इतर टाटानगर रेलवे स्टेशन के आस पास अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है. सीकेपी मंडल और स्थानीय रेल प्रशासन के रवैये के कारण रेल मंत्रालय की भावी अमृत भारत स्टेशन योजना पर धब्बा लगाया जा रहा है, जो कि अत्यंत चिंतनीय के साथ जांच का विषय है. जी हां, हम बात कर रहे हैं टाटानगर स्टेशन के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनिकी शिक्षा संस्थान एनटीटीएफ परिसर में बुधवार को आग से जीवन की सुरक्षा विषय पर चर्चा और प्रायोगिक प्रदर्शन हुआ. विगत 4 मार्च से संस्थान में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज स्टेशन अग्निशमन अधिकारी, ( गोलमुरी) ने संस्थान में 600 विद्यार्थियों और 34 शिक्षकों को आग के प्रकार, अग्निशमन यंत्र, और विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बताया. उनकी टीम ने संस्थान के विद्यार्थियों से फायर एक्सटिंगईशेर को कैसे और किस परिस्थिति में प्रयोग किया जाना चाहिये, यह बताया और बखूबी किया भी. इस अवसर पर मंगल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) जमशेदपुर में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें सिर्फ समस्या ही समस्या रह गई है. कल से डायलिसिस करने की सुविधा भी बंद हो गई है. ना दवा, ना इलाज से संबंधित सुविधाएं, लंबी लंबी लाइन लगाकर गरीब मजदूर यहां इलाज के लिए आते हैं परंतु केंद्र सरकार के द्वारा हर दिन नई-नई घोषणाओं के बावजूद भी प्राथमिक सुविधा भी यहां नहीं मिल पा रही है. डायलिसिस की सुविधा बंद होने के कारण मरीजों में परेशानी बढ़ गई है. वह हर रोज इधर-उधर भटक रहे हैं. स्थानीय…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. तबादलों को लेकर फतेह लाईव की खबर का असर है कि एक ही संसदीय क्षेत्र में आने वाले आईपीएस,डीएसपी,एसडीपीओ, इंस्पेक्टर,एसडीओ,सीओ,बीडीओ और कुछ पदाधिकारियों का तबादला सूची जारी हो रही है.इसी क्रम में सबसे पहले आईपीएस फिर आईएएस और 150 डीएसपी की पोस्टिंग हुई है. पोस्टिंग को लेकर चंपाई सरकार पूरी तरह से चर्चा में है और नित नए-नए कारनामे देखें जा रहें हैं.जहां चुनाव आयोग का डंडा चला नहीं कि आनन-फानन में विभिन्न जिलों से विभिन्न विभागों में अधिकारियों के पद से परिवर्तन नजर आने लगा. इस बीच पोस्टिंग के लिए स्थानांतरण नीति का भी उल्लंघन देखने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अप्रैल 2023 मे कदमा शास्त्रीनगर जटाधारी मंदिर उपद्रव मामले मे विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, समेत विहिप अधिकारीगण दीपक वर्मा, सुभाष चटर्जी और प्रदीप सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद जमशेदपुर निचली अदालत से जमानत मिल गई . विहिप के सदस्यों ने बताया कि धर्म की रक्षा हेतू संघर्ष निरंतर जारी रहेगा. ऐसे मामलों से किसी भी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने वाला नहीं है. इस दौरान प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास सहित कई विहिप अधिकारी और कार्यकर्तागण कोर्ट में इस मौके पर मौजूद रहे.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. दुमका में हंसडीहा थाना क्षेत्र के करमाहाट इलाके में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप हुआ था. इसका रोष प्रकट करते हुए जोड़ी राइडर्स नामक संगठन ने साकची स्थित डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और डीसी अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए. इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं. चार आरोपी अभी फरार हैं. मांग की गई कि इन फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए. जोड़ी राइडर्स संगठन की महिला मौमिता ने कहा कि इस तरह की घटना से इलाके में…

Read More