Breaking News
Jamshedpur : ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖ ਰਹਿਣ ਦਿਓ, ਸਿੱਖੀ ਨੂੰ ਸਿਆਸੀ ਵਰਤੋਂ ਦਾ ਸਾਧਨ ਨਾ ਬਣਾਓ : ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ, ਦੇਖੋ – Video Jamshedpur : छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय, फल बिक्री केंद्र का उद्घाटन, छठव्रतियों के बीच पूजन एवं प्रसाद सामग्री वितरित Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के दोबारा परिचालन की घोषणा से सिख समाज में खुशी, सीजीपीसी ने रेल मंत्री और सांसदों का जताया आभार Jamshedpur : 1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह Jamshedpur : अमर कुमार तिवारी की पहल पर जुगसलाई ओवरब्रिज की बंद स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, देखें – Video Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Sikh Samaj : सीजीपीसी ने टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनिर्वाचित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर व टीम को किया सम्मानित, कम्मे और कुलवंत बने हैं वाइस चेयरमैन

SHARE:

भगवान सिंह ने संगत को साथ लेकर गुरु घर की सेवा करने का दिया संदेश, खुशीपुर बोले—चुनाव के बाद कोई विरोधी नहीं, सब अपने 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर, कार्यवाहक प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला तथा उनकी नई टीम को सीजीपीसी कार्यालय में सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान गुरुद्वारा चुनाव समिति के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि गत दिनों हुए चुनाव में करमजीत सिंह कम्मे और कुलवंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका होने के नाते उन्हें वाइस चेयरमैन बनाया गया है।

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिनप्लेट गुरुद्वारा की संगत को साथ लेकर चलें और गुरु घर की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटे रहें। उन्होंने कहा कि संगत की एकजुटता से ही गुरुद्वारा प्रबंधन और धार्मिक गतिविधियां मजबूत होंगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

नवनिर्वाचित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद वह किसी को विरोधी नहीं मानते हैं और सभी को साथ लेकर गुरु घर की सेवा करने का संकल्प लेते हैं।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला, महासचिव जसपाल सिंह, कैशियर मनजीत सिंह संधू, चेयरमैन बलबीर सिंह बबलू, सतनाम सिंह पन्नू, वरीय उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह पहलवान, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे, कुलदीप सिंह खुशीपुर, मुखविंदर सिंह, यशपाल सिंह ऋषि, परमजीत सिंह ब्रह्मपुरा, हरनाम सिंह फुल्का, अमृत सिंह डडवाल, जैसमेर सिंह जसी, प्रीतपाल सिंह लखू, सरबजीत सिंह काकू, सुखदेव सिंह भट्टी, श्याम सिंह पन्नू, गुरचरण सिंह, इंद्रजीत सिंह, लखबीर सिंह साबा, पाल सिंह पन्नू, जसवंत सिंह वडाला, दलबीर सिंह रूड़, हसन, करमजीत सिंह उर्फ कम्मे, सुरेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह फुल्का, रशपाल सिंह संधू, हरभजन सिंह, गुरदेव सिंह दीनपुर, नवजोत सिंह सोहल, गुरमीत सिंह और गुरजीत सिंह मेक को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सीजीपीसी की चुनाव समिति के चुनाव पदाधिकारी सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सतबीर सिंह, दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह, सुखवंत सिंह, चरणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और गुरुशरण सिंह को भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव अमरजीत सिंह ने किया। मौके पर सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह सोखी, साधू सिंह, टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह, महासचिव जसवंत सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, अमृतपाल सिंह, विक्की सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर