Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। डिमना गोकुल नगर स्थित लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के दसवीं के विद्यार्थियों को सफलता की कामना के साथ विदाई दी गई। कक्षा नौ और आठवीं की छात्राओं नए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह एवं कबीर मेमोरियल स्कूल के प्रशासक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद, तकनीकी प्रशिक्षक सुरेश जी एवं अवैतनिक निदेशक शिव कुमार प्रसाद, प्रधानाध्यापिका मंजू ने विद्यार्थियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। बच्चों को बताया गया की मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। मेहनत लगन संयम से ही सफलता कदम चूमती है और आगे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पिछले दिनों टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में जीत हासिल किए पदाधिकारी व सदस्यों को जुगसलाई के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहने की अपील की. टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर आमोद दुबे और सदस्य में छोटेलाल और अमित सिंह ने अपनी जीत दर्ज की है. उनके इस जीत पर खुशी जताते हुए जुगसलाई गौशाला चौक पर जुगसलाई के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहां इस सम्मान समारोह में…
कृतिवास मंडल ने राष्ट्रपति कार्यालय से की थी जांच कर कार्रवाई करने की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच का आदेश हो गया है. कैबिनेट सचिवालय सतर्कता विभाग की संयुक्त सचिव नीलम लता को जांच अधिकारी बनाया गया है. राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मामले पर संज्ञान लिया है. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव कृतिवास मंडल ने जे.बी. सुब्रमण्यम उप सचिव राष्ट्रपति कार्यालय भारत सरकार नई दिल्ली से शिकायत की थी, कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में टाटा वर्कर्स यूनियन के दूसरी बार निर्विरोध रूप से निर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू को उनके कार्यालय में शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित कर खुशी का इजहार किया. इस मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहसचिव श्याम बाबू, कमेटी मेंबर रणवीर सिंह डिंपल, राजेश सिंह, अश्वनी मैथन, प्रवीण चौधरी आदि को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने दूसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के बारे में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने झारखंड सरकार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी का संरक्षक बनाए जाने की घोषणा की. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में एक समारोह में गुरदेव सिंह राजा को प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य द्वारा शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर गुरदेव सिंह राजा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ समाज की सेवा करूंगा. उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारी के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम विधायक सरयू राय द्वारा किया जा रहा है। चार वर्ष में दो वर्ष कोरोना में बीत गये। उस दौरान भी घर घर में पका हुआ भोजन पहुंचाने का काम भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया। जब जमशेदपुर के कई नेता घरों से अपने जान के भय से बाहर नहीं निकले। आज पूर्वी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उपेक्षित पड़े वैसे इलाके जहां पीने को पानी तक नहीं था आज उसकी पहल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छोटानागपुर रेंज के IG बनने के बाद पहली बार अखिलेश झा जमशेदपुर पहुंचे. जहां एसएसपी कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान कोल्हान DIG अजय लिंडा, सिटी sp मुकेश लुनायत, ग्रामीण sp ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने IG को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसके उपरांत उन्होंने कानून, विधि व्यवस्था को लेकर एसएसपी कार्यालय में बैठक की, जिसमे DIG, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. IG ने वर्तमान व्यवस्था को लेकर समीक्षा की. वही कानून व्यवस्था को कैसे और बेहतर बनाते हुए अपराध और उससे जुड़े अपराधियो पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा भुइयाडीह मंडल की एक बैठक जिला के महामंत्री सह मंडल के प्रभारी कुलविंदर सिंह पन्नू की उपस्तिथि में मंडल अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इस दौरान बूथ समिति के विस्तार और जन समस्याओं के निदान हेतु विचार विमर्श किया गया। भुइयाडीह मंडल में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया और बुथ भवन प्रभारी बनाए गए और तय किया गया की एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक भवन में जो भी बूथ आते हैं। बैठक कर बूथ अध्यक्ष एवम भवन के अधक्ष्य बनाए जाएंगे और जिला समिति के द्वारा जन समस्या…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनित जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के वरीय नेताओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. भाजपा जिला कार्यालय में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने चिंटू सिंह के नेतृत्व में पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत किया. मौके पर चिंटू सिंह ने तलवार, भगवा पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया. वहीं शुभकामना स्वरूप नवमनोनित भाजपा जिलाध्यक्ष को श्रीराम दरबार की आकर्षक छविचित्र भेंट कर सफ़ल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामना दी गई. जिलाध्यक्ष भी अभिनंदन से प्रफ्फुलित दिखें. उन्होंने युवा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। पूर्वी सिंहभूम जिला के एसएसपी किशोर कौशल ने कड़ा रुख अपनाया था और परसुडीह थाना में सात से आठ सालों से जमे हवलदार राज कुमार सिंह का तबादला दिसंबर में किया था। उसके बाद भी थाना प्रभारी की शह पर हवलदार ने एसएसपी के आदेश को नहीं माना। तब एसएसपी ने दोबारा पत्र जारी कर हवलदार को दो दिनों की चेतावनी गोलमुरी पुलिस लाइन में योगदान देने की दी थी। इस चेतावनी के बाद हवलदार राज कुमार सिंह गोलमुरी तो चला गया, लेकिन उसके बाद भी उसका मोह परसुडीह थाना से नहीं हटा। इसे लेकर कांग्रेस आरटीआई…
