Jamshedpur Sikh Activity : सीजीपीसी ने नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार व अकाली दल के नवनियुक्त प्रधान रविंद्र सिंह को किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) द्वारा नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें जमशेदपुर के गुरुद्वारों की गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में पहले सीजीपीसी एवं संबंधित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को समाधान का अवसर देने का अनुरोध किया गया। नगर पुलिस उपाधीक्षक ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि अच्छे कार्यों में वे हमेशा सहयोग करेंगे। उन्होंने समाज से समय-समय पर जिला प्रशासन को भी सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, संयुक्त महासचिव दलजीत सिंह, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, रणजीत सिंह, दर्शन सिंह काले सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी क्रम में सीजीपीसी ने धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के अगले तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से प्रधान बनाए गए रविंद्र सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान भगवान सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल द्वारा समय-समय पर दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया।

मौके पर अकाली दल के चेयरमैन रामकृष्ण सिंह, पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर पाल सिंह, चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, दर्शन सिंह काले, विक्की सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें