Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गुरु नानकदेव जी के 554वें प्रकाश पर्व को पर सोमवार को बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के तत्वावधान में नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें हज़ारों की संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे शामिल हुए। गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों के साथ भव्य गुरु ग्रंथ साहेब जी की पालकी साहिब भी निकाली गई। नगर कीर्तन में गतका पार्टी द्वारा करतबाजो ने सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। साथ ही विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे नगर कीर्तन में सतनाम – वाहेगुरु के सिमरन कर श्रद्धालुओं का मन जीत लिया। इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नई दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस में पिछले 26 नवंबर को कॉलेज दुनिया संस्थान की ओर से आयोजित एक समारोह में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गए. इस कार्यक्रम में “एक्सिलेंस इन सोशल रिस्पोन्सिबिलिटी” यानी सामाजिक दायित्व में उत्कृष्टता, श्रेणी में पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉक्टर गंगाधर पंडा ने उक्त पुरस्कार को ग्रहण किया. पूर्वी क्षेत्र में इस श्रेणी का यह प्रथम पुरस्कार है जो नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोट्रेक्ट क्लब ऑफ डीबीएमएस कॉलेज की तरफ से गुरु नानक देव जी की 554 जयंती पर पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए एक शिविर लगाया गया था। इस दौरान फ्रूटी और बिस्कुट की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब ऑफ डीबीएमएस कॉलेज की मॉडरेटर अंजलि गणेशन, प्रेसिडेंट हर्षा मोदी, सेक्रेटरी काजल सिंह, रोटेरियन आफरीन, शैलजा, प्याली,सृष्टि, आरसू , रेणु और परबिन्दर ने अपना सहयोग दिया।
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर लौहनगरी में मंगलवार को धूम रही. चहूं ओर का माहौल भक्तिमय था. इस दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में बिष्टुपुर गुरुद्वारा से साकची गुरुद्वारा तक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया था. सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे थे. इस दौरान सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर भी अपनी टीम के साथ सक्रिय दिखी। बिष्टुपुर से लेकर साकची तक अपनी सभी सिख स्त्री सत्संग सभा के जत्थे का वह ख्याल रखती हुई चली. इस दौरान संगत से भी मिली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद आगामी 04 दिसम्बर को नौसेना दिवस का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु योजना बैठक एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हुई। इस बैठक में 26/11 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों एवं मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि दी गई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने इस हमले में भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए ऑपरेशन से सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। दीपक शर्मा ने संगठन गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कुशवाहा प्रगतिशील संस्थान में आज स्पोर्ट्ज़ एरेना के द्वारा, 37वें नेशनल गेम्स के सभी झारखंड रोल बॉल खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह अयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी (विधायक) और परितोष सिंह (जिला परिषद) ने लड़कियों और लड़कों की टीम को सम्बोधित किया, उनका मनोबल बढ़ाया. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि गोविंदपुर क्षेत्र में खेल के विकास के लिए हर संभव योगदान उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि द स्पोर्ट्स एरेना द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद. आने वाले…
फ़तेह लाइव, रिपोर्टर। जुगसलाई में छठ पूजा के दिन घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े इजहार इमाम पर एक चोरी और ऊपर से सीनाजोरी वाली कहावत पूरी सटीक बैठती है. उसकी पूरी हरकत एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी वजह से वह पकड़ा गया. वीडियो में उसकी हरकत देखकर आप भी एक बार दंग रह जायेंगे कि कैसे वह सीसीटीवी देखकर भी अपने काम को अंजाम देता रहा. दरअसल, जुगसलाई के वीर कुंवर सिंह चौक के यमुनाश्री अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 2 में भी गिरफ्तार मोहम्मद अजहर इमाम ने चोरी का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका ब्लॉक के अंतर्गत चाँदपुर ग्राम में जिला स्तरीय विधिक कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षक झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मो.शकील अहमद ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, मजदूरी की न्यूनतम दर, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकार, श्रम व्यवहार न्यायालय के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। टीम सदस्य अनिरुद्ध, अरुण, ललिता, कलीम ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए राज्य एवमं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक जागरूक किए। इस कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया सुनीता सिंह, पंचायत समिति सदस्य मंजू सरदार, उप मुखिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सालगाझुड़ी श्मशान घाट समिति की एक बैठक पूर्वी कालीमाटी पंचायत भवन सोपोडेरा जमशेदपुर में, समिति के अध्यक्ष प्रभुराम मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुश्री कुसुम पूर्ति उपस्थित हुई. बैठक में सर्व सहमति से लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 10 दिसंबर को सलगाझुड़ी शमशान भूमि में सीमांकन कर पत्थर गाड़ी किया जाएगा. साथ ही इस क्षेत्र के आदिवासी मूलवासी एवं सामान्य वर्ग के महिला पुरुषों के द्वारा, बामनगोडा तलाब से जल लेकर कलश यात्रा के माध्यम से सोपोडेरा बिरसा मुंडा प्रतिमा पर मालायार्पण करते हुए शोभा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा बारीडीह मंडल के द्वारा (रविवार) को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 107 वें संस्करण बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग चौक के बूथ संख्या 75,एवं 76 में सुना गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देश वासियों को संविधान दिवस व आने वाले प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा लोग से अपने घरों के शादी समारोह में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रवासी प्रभारी रामबाबू तिवारी, मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, पंकज प्रिय, प्रवीण सिंह, शशिकांत सिंह, रंजीत सिंह, राजेश राय,…
