Author: फतेह लाइव • एडिटर
नगरकीर्तन में होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीरों लगाने से होती है बेअदबी: जमशेदपुरी आदेश के बारे में सुना है मता की प्रति प्राप्त होने जाने पर अक्षरः लागु करेंगे: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी), अमृतसर ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीर के साथ किसी व्यक्ति की तस्वीर लगाने पर पाबंदी लगा दी है। शहर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की शिकायत पर फैसला लेते हुए शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी), अमृतसर ने एक पत्र जमशेदपुरी को भेजा है जिसमे लिखा है कि किसी भी तरह से गुरुओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोलमुरी नानकनगर टीनप्लेट में रवि पास्टर नमक व्यक्ति द्वारा भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. इसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया और इसकी जानकारी प्रशासन को दी. धर्म परिवर्तन के लिए आयोजित कार्यक्रम पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई थी. रवि पास्टर द्वारा मनजीत सिंह पर झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में गुरुवार को अधिवक्ता गौरव पाठक द्वारा जमानत की अर्जी न्यायालय में दाखिल की गई, जिसमें मनजीत सिंह की जमानत मंजूर हो गई. उक्त जानकारी देते हुए रंगरेटा महासभा के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. यूँ तो इस्पात नगरी जमशेदपुर शहर ने कई कलाकार, चाहे हो अदाकार हो या गायक बॉलीवुड को दिए है. इसी विरासत को और आगे ले जाने के लिए शहर के सिख गायक गुरदीत सिंह चोहला अपने एल्बम ‘लिफ्ट अप’ के जरिये संगीत की दुनिया में छा जाने को तैयार हैं। जमशेदपुर के खरंगाझार (टेल्को) निवासी गुरदीत सिंह चोहला एल्बम ‘लिफ्ट अप’ का गीत “तेरे वरगे नु घर तों चक लाइदा” यूट्यूब पर 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। एल्बम ‘लिफ्ट अप’ के पोस्टर लॉन्च गुरुवार को सीजीपीसी कार्यलय में प्रधान भगवान सिंह सहित सरदार शैलेन्द्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कुछ देर पहले सीनी मोड़ पर मोटरसाइकिल से सरायकेला की ओर जाने के क्रम में मोटरसाइकिल पर बैठी वृद्ध महिला सड़क पर गिर गयी. इस कारण महिला के सिर से काफ़ी मात्रा में रक्त बह रहा था. इसी बीच पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ डॉ बिमल कुमार का वाहन वहाँ से गुजर रहा था. पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को देखते ही स्वयं उक्त महिला को पुलिसकर्मियों की मदद से सड़क से किनारे कर तत्परता के साथ महिला को इलाज हेतु अपने पुलिस वाहन से अस्पताल पहुँचाया. एसपी के इस रूप की लोग काफी सराहना करते दिखाई दिए.
गोली लगने से घायल युवक की स्थिति अब भी नाजुक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में बीते 17 नवंबर को हुई गोली चालन की घटना में घायल युवक प्रवेश कुमार की स्थिति नाजुक है. उसका इलाज कोलकाता के इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूरोसाइंस अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना के बाद बस्ती वीडियो में दहशत का माहौल है. वहीं युवक के इलाज में हो रहे खर्च का वहन करने में परिजन सक्षम नहीं है. इन सभी मांगों को लेकर गुरुवार को बस्ती वासी एकजुट होकर जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीनियर विमेंस इंटर जोनल T-20 ट्रॉफी में दुर्गा मुर्मू का सिलेक्शन हुआ है. इससे बलियापुर में जश्न का माहौल है. दुर्गा का सिलेक्शन जब हुआ तो दुर्गा हरियाणा के पानीपत में प्रेक्टिस मैच खेलने गई थी और उनको यह खुशखबरी वहीं पर मिली. कोच श्रीराम दुबे भी बहुत खुश है और उनका कहना है दुर्गा एक दिन जरूर मेरा सपना पूरा करेगी और हमें इंडिया का जर्सी लाकर देगी. दुर्गा एक अच्छी प्लेयर है मेहनती प्लेयर है उम्मीद करते हैं कि अच्छा प्रदर्शन करके इंडिया टीम में जगह बनाएं. दुर्गा बताती हैं इस साल में काफी मेहनत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। नानक पेड़ की 28वीं सालगिरह इस वर्ष भी 3 दिसंबर को धूमधाम से आयोजित की जाएगी. इस अवसर पर सिदगोड़ा नानक पेड़ सेवादल की नई कमेटी गठित करते हुए कार्यक्रमों की घोषणा की गई है. अचिंतन्म गुप्ता को मुख्य संरक्षक, प्रधान कुलबीर सिंह, सह-प्रधान पुरुषोत्तम मिश्रा, देवनाथ प्रसाद, सरदार सुरेंद्र सिंह एवं राजू श्रीवास्तव को बनाया गया है. वहीं जनरल सेक्रेटरी पुष्पेंद्र सिंह, सेक्रेटरी मधुमिता सान्याल, रोशन लाल मरवाह, बलविंदर कौर, सुष्मिता मिश्रा जबकि कैशियर गुरदेव सिंह को बनाया गया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 3 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:30 बजे ड्राइंग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। टैगोर सोसाइटी द्वारा साकची रविन्द्र भवन में 37वां जमशेदपुर पुस्तक मेला का आयोजन 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक किया जायेगा. यह जानकारी टैगोर सोसाइटी के महासचिव आशीष चौधरी ने बुधवार को रविन्द्र भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मेला का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री 24 नवंबर करेंगे. इस वर्ष हिंदी, अंग्रेजी, बंगला, संथाल भाषा सहित अन्य भाषा के लगभग 67 प्रकाशक आयेंगे. मेला में 200 स्टॉल लगाए जायेंगे. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की पहचान बन चुकी बुक फेयर का पुस्तक प्रेमियों काे इंतजार रहता है. चौधरी ने कहा कि पुस्तक के प्रति…
Jamshedpur news, मृत, हाथियों, झारखंड उच्च न्यायालय, अधिवक्ता पप्पू फतेह लाइव, रिपोर्टर। मुसाबनी क्षेत्र में बिजली करंट से पांच हाथियों का दर्दनाक मृत्यु होने को लेकर माननीय झारखंड उच्च न्यायालय से निवेदन है कि वन क्षेत्र पदाधिकारी फॉरेस्ट रेंजर बनकर्मी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उक्त बातें वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कही। उन्होंने कहा कि क्योंकि वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हाथियों को बिजली करंट से मृत होने को लेकर जनहित याचिका प्रेरणा सिंह बिंद्रा एवं अन्य बनाम भारत संघ में केंद्र सरकार एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मुसाबनी के ऊपरबांदा जंगल में करंट से पांच हाथियों की हुई मौत से बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए वन्य प्राणी को सुरक्षित रखने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि इस घटना में एचसीएल प्रबंधन एवं विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ही यह घटना घटी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अगर एचसीएल प्रबंधन एवं विद्युत विभाग सक्रिय रहती तो यह घटना नहीं घटती। इस पूरी घटना के लिए जिले के डीएफओ ममता प्रियदर्शी पर आरोप लगाना बिल्कुल गलत है। इसके पूर्व…
