Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। लोक आस्था के महान पर्व पर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण द्वारा पिछले आठ वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु शिविर लगाया गया, इस शिविर में पूजन सामग्री कपूर, अगरबत्ती, माचिस, आम की लकड़ी, दतूवन, दीया बाती, गाय का दूध, चाय, बिस्कीट, मसाला चना का वितरण किया गया, साथ ही अर्पण परिवार द्वारा सदस्यों एवं श्रद्धालुओं हेतु हर एक साल की भांति रात्रि भोजन का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के बिबाश मजुमदार, दीपक सिंह,मनीष,सिंह,घनश्याम भीरभारिया, सरबजीत सिंह…
नगरकीर्तन को ससमय गंतव्य तक पहुंचना नौजवान सभा का लक्ष्य: अमरीक फतेह लाइव, रिपोर्टर। आगामी 27 नवंबर को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशपर्व पर बिस्टुपुर ‘जी’ टाउन गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले नगरकीर्तन पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा एक बार फिर ट्रैफिक कंट्रोलिंग की सेवा निभाएगी। इस विषय पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की एक बैठक सोमवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के कार्यालय में सभा के प्रधान अमरीक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जहां विभिन्न नौजवान सभा यूनिटों को नगरकीर्तन ट्रैफिक कंट्रोलिंग की सेवा सौंपी गई। बैठक से पूर्व बारीडीह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। श्री सूरत गुजराती समाज के तत्वावधान में सोमवार को संत शिरोमणी श्री श्री जलाराम बापा का 34 वां महोत्सव परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। सोमवार की सुबह सजे हुए ट्रक में श्री श्री जलाराम बापा को विराजमान किया गया और प्रभात फेरी श्री श्री जलाराम मंदिर से निकाली गई। ट्रस्टी अरविंद भाई पटेल, ट्रस्टी बाबू भाई पटेल एवं ट्रस्टी जयंती भाई पटेल ने पूजा अर्चना की और प्रभातफेरी एवम कलश यात्रा बिष्टुपुर मेन रोड रीगल गोल चक्कर होते हुए वापस प्रांगण में पहुंची। साईं जलाराम भजन मंडली के सदस्य बापा का भजन सिमरन कर रहे थे। पंडित…
गुरु रूपी साध-संगत स्वयं कार-सेवा कर विकास कार्य के साझेदार बने: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर की सिख संगत के लिए खुशखबरी है। सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के सत्ता में आने और उनकी दूरगामी सोच और समाज के विकास की कल्पना का नतीजा है कि आज सिख समाज के लिए बड़ी परियोजना धरातल पर दिखने लगी है. सीजीपीसी में सत्ता में आने के बाद वैसे तो बहुत काम होने के दावे किया गए. पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह की अगुवाई में लाखों लाखों खर्च कर श्री गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल बना, लेकिन वह महज एक बिल्डिंग बनकर रह गई.…
–सीजीपीसी प्रधान बोले अपील का रखा जाये ख्याल, वरना होंगे दोषी, तारा सिंह बोले हम दायरे में रहकर करेंगे सामाजिक कार्य, नसीहत देने वाले सोचें पिछले नगर कीर्तन में क्या करते थे– फतेह लाइव, रिपोर्टर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर 27 नवंबर को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले निकलने वाले नगर कीर्तन में प्रतिद्वंदी गुट ने भी शामिल होने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद सीजीपीसी की वह अपील पर पानी फिरता दिख रहा है कि, जिसमें प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा था कि सभी कमेटीयां एक मंच पर…
Manprit singh. फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया के एक व्यवसाई के घर पर डकैती की योजना बना रहे छह अपराधकर्मियों को पुलिस ने निक्को पार्क पार्किंग से गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक देसी पिस्टल एक बोलेरो गाड़ी और साथ मोबाइल समय दो पुलिस वर्दी जप्त किया है। जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिस्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया में किसी व्यवसाई के घर डैकती की योजना को लेकर जुबली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत महावीर कॉलोनी के रहने वाले उदय सिंह के घर छठ पूजा का आयोजन हुआ था। सुबह का अर्ध देने उदय सपरिवार घर में ताला लगाकर डिमना लेक गए थे। डिमना लेक में सुबह का अर्ध देकर जब उदय सिंह लौटे तो उनके होश उड़ गए। घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर अंदर प्रवेश करके घर में रखे हुए दोनों अलमीरा के साथ-साथ बॉक्स पलंग को तोड़कर घर में रखा हुआ नगद और सारे जेवरात लेकर फरार हो गए। वृद्ध मां हुई बेहोश घर की स्थिति देखकर उदय की 65 वर्षीय मां कलावती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। खाजेकलां गंगा घाट (पटना सिटी) पर मिट्टी धंसने से कई लोग दलदल में फंस गए। उस वक्त छठव्रती गंगा घाट पर अर्घ्य देने उतरे थे। तभी गंगा किनारे की मिट्टी धंसने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक नदी किनारे की मिट्टी धंसने लगी। मिट्टी धंसने से कई लोग पानी में गिर गए। आनन-फानन में ड्यूटी में तैनात एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और दलदल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। खाजेकलां थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते दलदल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।…
ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਰਟਰ. ਖਾਜੇਕਲਾਂ ਗੰਗਾ ਘਾਟ (ਪਟਨਾ ਸਿਟੀ) ‘ਤੇ ਮਿੱਟੀ ਖਿਸਕਣ ਕਾਰਨ ਕਈ ਲੋਕ ਦਲਦਲ ‘ਚ ਫਸ ਗਏ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਛੱਤਵਰਤੀ ਗੰਗਾ ਘਾਟ ‘ਤੇ ਅਰਘ ਭੇਟ ਕਰਨ ਲਈ ਉਤਰੀ ਸੀ। ਫਿਰ ਗੰਗਾ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਚਿੱਕੜ ਕਾਰਨ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਮਚ ਗਈ। ਅਚਾਨਕ ਨਦੀ ਕੰਢੇ ਦੀ ਮਿੱਟੀ ਧਸਣ ਲੱਗੀ। ਚਿੱਕੜ ਕਾਰਨ ਕਈ ਲੋਕ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਗਏ। ਡਿਊਟੀ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ NDRF ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲ ਲਿਆ ਅਤੇ ਦਲਦਲ ‘ਚ ਫਸੇ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਲਿਆ। ਖਾਜੇਕਲਾਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ। ਦਲਦਲ ‘ਚ ਫਸੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ‘ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਲਿਆ ਗਿਆ।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी का उड़ीसा से सम्मानित होकर धनबाद पहुंचने पर पत्रकारों,राजनीतिक दल के नेताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया.16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उड़ीसा में राज्यपाल रघुबर दास के हाथों बंटी को राष्ट्रीय गौरव सम्मान दिया गया है.यह सम्मान नैशनल जर्नलिस्ट वैलफेयर बोर्ड द्वारा भुवनेश्वर के जयदेव भवन में झारखंड से दो पत्रकार रितेश कश्यप और शैलेंद्र जायसवाल को मिला है. अपने झरिया स्थित आवास पहुंचने पर शैलेंद्र जायसवाल बंटी को न सिर्फ फूल-मालाओं से लाद दिया गया बल्कि पटाखे जलाकर मिठाईयां भी बांटी गई. मौके…
