Author: फतेह लाइव • एडिटर
बोकारो के जसमीत सिंह सोड्डी ने गंभीर से मिलकर की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर। 1984 सिख दंगा के पीड़ित परिवारों की मांगो से सम्बंधित एक ज्ञापन बोकारो के समाजसेवी जसमीत सिंह सोड्डी ने आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर से मंगलवार को जमशेदपुर स्थित साकची में उनके कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा गया की 1984 के पीड़ित में सिर्फ़ 24 पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा देने की लिस्ट जारी हुई है, जबकि काफ़ी पीड़ित परिवारों का नाम लिस्ट में नही आया है। सतनाम सिंह गंभीर ने बोकारो से आए जसमीत सिंह सोड्डी को बताया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को जेम्को सामुदायिक विकास भवन में सत्यम संजीवन ट्रस्ट के बैनर तले केक काटकर बाल दिवस मनाया गया. साथ ही साथ बच्चों के बीच चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट देकर बच्चों का मान सम्मान किया गया. बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वे अच्छे से पढ़ाई करें और भविष्य में कुछ अच्छी नौकरी प्राप्त करें और बाल दिवस के शुभ अवसर पर कुछ बच्चों ने स्पीच भी दिया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष कंचन सिंह, करनदीप सिंह, आकाश, उपस्थित थे। करनदीप सिंह ने सभी उपस्थित हुए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल सिख नौजवान के नवनियुक्त प्रधान अमरीक सिंह को आज टीन प्लेट गुरुद्वारा कमिटी एवं नौजवान सभा ने संयुक्त रूप से खालसा क्लब में जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने गुरुद्वारा कमिटी एवं सभा का आभार जताया एवं कहा की सभी को साथ लेकर समाज के कार्य किये जायेंगे। खासकर लौहनगरी के युवाओं को एकजुट कर उन्हें आगे करके नई इबादत गढ़ने का काम किया जायेगा। सम्मान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरुद्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। लौहनगरी में बीयर के शौकीनों के लिए अब फ्रेश माइक्रो बीयर होटल क्रूज में उपलब्ध होगा। फ्रेश बीयर के माइक्रो स्टार उत्पादन के लिए आयातित प्लांट होटल द क्रूज में स्थापित किया गया है और मंगलवार की शाम इसकी विधिवत शुरुआत बटन दबाकर एवम नारियल फोड़कर उद्यमी इंदर अग्रवाल ने किया। स्टार्ट अप पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार प्राप्त होगा और राज्य को राजस्व की प्राप्ति होगी। द होटल क्रूज के प्रबंध निदेशक सरदार हरजीत सिंह विरदी एवम सरदार हरपिंदर सिंह रॉकी ने बताया कि फिलहाल चार ब्रांड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। वर्ल्ड डायबिटीज डे के दिन ओल्ड एज होम बाराद्वारी में कार्यक्रम संयोजक एसआरके कमलेश की ओर से फ्री डायबिटीज चेकअप कैंप आयोजित कर कुल 22 बुजुर्गों की ब्लड (रक्त) सैंपल लेकर मधुमेह (शुगर) की जांच की गयी। मुख्य अतिथि समाजसेवी पूर्वी घोष एवं कांग्रेस ओबीसी नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल टीम से रामदीप, सरिता कुमारी, परमेश्वर प्रसाद दास व अन्य ने सहयोग किया।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लौहनगरी और आस-पास के इलाके में युवा समाजसेवी रवि जायसवाल बिना किसी स्वार्थ के लगातार मानवसेवा कर रहे हैं. यही कारण भी है कि आए दिन किसी न किसी सामाजिक और धार्मिक मंचों से रवि जायसवाल को लगातार सम्मानित किया जा रहा है. उक्त बातें रवि जायसवाल को उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित करने के दौरान साईं मानवसेवा ट्रस्ट के संरक्षक और AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहीं.उन्होने कहा कि रवि जायसवाल आए दिन लोगों की भलाई करते नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि आम आदमी उन्हें अपनी समस्याओं को सोशल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी उत्तमडीह की ओर से मंगलवार को उत्तमडीह में झूमर नृत्य संगीत का आयोजन किया गया.इस अवसर पर झूमर सम्राट संतोष महतो और टीम की ओर से एक से बढ़कर एक झूमर गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया.इससे पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेश्वर महतो एवं पूर्व पार्षद कुंती महतो ने कार्यक्रम को फीता काटकर उद्घाटन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंजन महतो,सुमित महतो राखल महतो, अमित महतो, विनोद महतो, रासबिहारी महतो, श्याम महतो, नेपाल महतो, उर्मिला महतो, पूजा महतो, रीना महतो इत्यादि का योगदान रहा.
Jamshedpur : सोनारी थाना प्रभारी और शांति समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के घाटों का किया निरीक्षण
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सोनारी थाना प्रभारी विष्णु रावत, सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह एवं शांति समिति के सेक्रेटरी सुधीर कुमार पप्पू, सदस्य संजय यादव, त्रिभुवन यादव, प्रदीप लाल, नारायण प्रसाद, गोपाल महतो, चुन्नू भूमिज एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मंगलवार को सोनारी क्षेत्र के छठ पूजा के लिए घाटों का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल छह छठ घाट दोमोहानी घाट, कड़ी पत्थर बालू घाट, एलएनटी बाउंड्री घाट, टिल्लू भट्ट घाट, बच्चा सिंह घाट एवं कपाली घाट जिसमें दो घाट एलएनटी बाउंड्री घाट एवं टिल्लू भट्ट घाट पर जिला प्रशासन से निवेदन है कि इन घाटों मिट्टी एवं बारीक स्लग देकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप फिलीपाइन के विजेताओं को टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा सम्मानित किया गया। 50 वर्ष आयु से ज्यादा वर्ग में हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक के साथ नया कीर्तिमान बनाने वाले, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता तथा शॉटपुट में रजत पदक विजेता संदीप कुमार तोमर, 70 साल आयु वर्ग सीमा में जेवेलिन थ्रो एवम रिले रेस में कांस्य पदक विजेता सरदार अवतार सिंह, 45 वर्ष आयु सीमा में रिले रेस में कांस्य पदक विजेता को शॉल ओढ़ाकर एवम माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जीविका संस्था के द्वारा विशेष बच्चों को ओलंपिक एवं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल खासमहल-8 के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर मिनी मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की ट्रष्टि लूसी सिंह, प्रबंधक सुशील सिंह, विद्यालय सचिव सौरव गिरि और सभी विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम के भारती, स्वाति झा और चुनकी कुमारी द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही शिक्षकों के द्वारा तरह-तरह के व्यंजनों एवं खेल के स्टाल लगाए गए थे, जिसमें बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।
