Author: फतेह लाइव • एडिटर
LB shastri. फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरायकेला मुख्यालय में जिला का पहला 100 बेड का आत्याधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है. एम एस नीरज राय कंपनी, रांची के के द्वारा अस्पताल का निर्माण कार्य युद्धस्तर् पर किया जा रहा है.अस्पताल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने की संभावना है.यह अस्पताल नया साल में सौगात के रूप में जनवरी 2024 तक यहां की जनता को सुपुर्द होने की संभावना है.अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज होगा.अस्पताल में सभी तरह के आत्याधुनिक संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध रहेगी. जिला का पहला 100 बेड का अस्पताल जनवरी में…
नगरकीर्तन में होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीरों लगाने से होती है बेअदबी: जमशेदपुरी, कहा प्रचलन नहीं रुकने तक विरोध करते रहेंगे फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर के युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी को पत्र लिख नगरकीर्तन के दौरान अनुचित रूप से किसी को भी सिरोपा देने और होर्डिंग में गुरुओं की तस्वीर लगाने पर पूर्णता रोक लगाने की दरखास्त की है। सोमवार को गुरमत प्रचार सेंटर के बैनर तले मांग पत्र सौंपने के बाद हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया उन्होंने इससे पूर्व भी सरोपा के अनुचित रूप से दिए जाने के विरुद्ध आवाज बुलंद की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सौंडिक कल्याण परिषद के भवन निर्माण हेतु समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त की अनुपस्थिती में प्रभारी पदाधिकारी नेहा संजना खलखो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शहरी क्षेत्र में उपयुक्त स्थल पर भूमि आबंटन करने का आग्रह किया गया है। प्रभारी पदाधिकारी ने आश्वाशन दिया कि उपायुक्त के रांची से लौटने के बाद जानकारी देकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा व प्रगति की जानकारी भेज दी जायेगी। सौंडिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष शशि नाथ साहा ने बताया कि सौंडिक (सूडी) जाति के लोगों की संख्या कुल आबादी का २० प्रतिशत से अधिक है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर :पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग में सोमवार को यूनिवर्सिटी सभागार में फ्रेशर पार्टी एग्रो फ्रेंज़ी फिएस्टा 2023 का आयोजन किया गया. इस समारोह में कई कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये, लेकिन सबसे खास बात ये रही कि छात्रों ने छठ पूजा की थीम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. समारोह विभाग के एचओडी डॉ वीके पांडेय और संकाय डॉ मधुमिता पांडे नवनामांकित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. साथ ही उन्हें यूनिवर्सिटी के कायदे-कानून की जानकारी देते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ाया. इस क्रम में छात्र-छात्राओं को परीक्षा, क्लास आदि की जानकारी दी गई. समारोह में नवनामांकित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार के दिशा निर्देश पर आज जमशेदपुर महानगर स्थित संगठन से जुड़ीं कदमा मंडल की सक्रिय महिला शक्ति के साथ एक आम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टीम से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें शारीरिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने संबंधी मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।। आज की बैठक और उसकी मंशा को सनातन संस्कृति शक्ति संगठन का भी पूर्णतः सहयोग रहा। दोनों संगठनों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन हेतु एक प्रोजेक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उस प्रोजेक्ट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरुनानक सेवा दल के बैनर तले होने वाले सालाना समागम की तैयारियां शुरु हो चुकी है. बता दें कि दल की ओर से पिछले कई वर्षों से यह समागम आयोजित किया जाता है, जिसमें पुराने साल को अलविदा और नए साल के स्वागत के लिए गुरु की निघी गोद में संगत को एकत्र किया जाता है. इसका उद्देश्य संगत खासकर युवा पीढ़ी गुरु से जुड़े और पश्चिमी सभ्यता से वह दूर रहें. सोमवार को साकची गुरुद्वारा के प्रांगण में समागम की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई. निर्णय लिया गया कि 30…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बर्खास्त ज्ञानी कुलदीप सिंह के खिलाफ अब न्यायालय में फौजदारी एवं दीवानी वाद दाखिल करेंगे। कुलविंदर सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इस आशय का नोटिस ज्ञानी कुलदीप सिंह को दिया है। इसमें ज्ञानी कुलदीप सिंह से जवाब मांगा गया है कि वह बताएं कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरदार भगवान सिंह पर कौन सा झूठा आरोप कुलविंदर सिंह ने लगाया है? फिर उन्होंने अपने किन बयानों से बारीडीह की संगत और कमेटी को शर्मसार किया है? अधिवक्ता के अनुसार प्रधान कुलविंदर सिंह की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा किया. इसी दौरान डोंगरगढ़ स्थित माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पीएम का आगमन हुआ. मंदिर के निकट बने हेलिपैड के समक्ष झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पीएम का स्वागत किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री बाउरी और दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्प भेंट किया और स्थानीय भाजपा नेताओं सहित उनका स्वागत किया. मालूम हो की छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के आशय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लंबे अरसे के बाद ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने मजदूरों के हक और अधिकार को लेकर आदित्यपुर मजदूर यूनियन के बैनर तले आयोजित बैठक में उद्योगपतियों और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर मैं लगभग 1300 छोटी बड़ी कंपनियां स्थापित है। इसमें लाखों मजदूर कार्यरत है पूंजीपतियों द्वारा मजदूर एवं ठेकेदारों का शोषण हो रहा है। श्रम कानून का खुले तौर पर उल्लंघन हो रहा है। राज्य सरकार पूरी तरह पूंजीपत्तियों की कटपूतली बनी हुई है। सरकार की श्रम अधिनियम पूरी तरह विफल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि गुरुद्वारा अथवा किसी भी धार्मिक स्थल के खिलाफ बोलना अक्षम्य अपराध है। धार्मिक स्थल मानव को ईश्वर के साथ जोड़ते हैं और यहां से मानवता का संदेश निकलता है। गुरुद्वारा के खिलाफ वैसे भी किसी धर्म जाति का व्यक्ति बोलता ही नहीं है और उसके मन में ऐसे विचार भी नहीं आते हैं। उनके अनुसार वे प्रधानमंत्री से अपील कर रहे हैं कि एनसीईआरटी एवं अन्य राज्य बोर्ड की पाठ्यपुस्तक में गुरुद्वारों के स्वर्णिम इतिहास एवं योगदान का एक पाठ जरूर शामिल करें। गुरुद्वारा…
