Author: फतेह लाइव • एडिटर
Gurmit Kaur. फतेह लाइव, रिपोर्टर। बाहा बोंगा के बाद आदिवासी समाज की सबसे बड़ी और पवित्र पूजा गोट बोंगा यानी सोहराय पर्व आगामी 12 नवंबर से शुरू होगा । यह पर्व लगातार 5 दिनों तक चलता रहेगा । कार्तिक अमावस्या के दिन सामूहिक रूप से विभिन्न गांव के नायके बाबा (पुजारी) द्वारा अपने-अपने गांव में गोट बोंगा कर इस पर्व की शुरुआत की जाती है । गोट बोंगा में मुर्गे की बलि चढ़ाई जाती है। इसके बाद गांव के लोगों द्वारा प्रसाद के रूप में सोड़े ग्रहण किया जाता है। जमशेदपुर शहर के ग्रामीण इलाकों करनडीह, सारजमदा, तालसा, शंकरपुर, रानीडीह,…
परिजनों ने घर से कॉलेज की ज्यादा दूरी होने पर पढ़ाई जारी रखने में असमर्थता जताई थी, नामांकन होने पर जताई खुशी फतेह लाइव, रिपोर्टर। जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा किया जाता है । इसी क्रम में 31 अक्टूबर को बोड़ाम प्रखंड के अंधारझोर गांव से आए शिल्पकारों के एक दल ने कई जनसमस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा था जिसमें दल में शामिल भवानी दास के दादा ने पोती को पढ़ाई जारी रखने में आ रही समस्या से भी अवगत कराया। उन्होने बताया…
Jamshedpur : ट्रैक्टर एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम का आदेश, लौटानी होगी ब्याज के साथ राशि, नहीं तो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। न्यू बाराद्वारी के संदीप ट्रैक्टर एजेंसी के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने फैसला दिया है। आयोग के सदस्य श्याम कुमार महतो एवं सदस्य अपर्णा मिश्रा ने ट्रैक्टर एजेंसी को आदेश दिया है कि वह अग्रिम राशि एक लाख तीस हजार को 28 जून 2022 से 9 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ अगले 30 दिनों में वादी को वापस करे और ऐसा नहीं करने पर उसे 12 प्रतिशत ब्याज दर के साथ राशि वापस करनी पड़ेगी। इसके साथ ही आयोग ने वादी एवं धालभूमगढ़ चारचक्का गांव के हिमांशु महतो को मानसिक प्रताड़ना के तौर पर एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि हिंदुओं के साथ सिखों का रोटी बेटी का संबंध है। मजबूत सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक संबंध है और इसे नाखून और मांस की तरह अलग-अलग नहीं किया जा सकता। कुलविंदर सिंह ने राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता संदीप दायमा के बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें उसने कहा कि गुरुद्वारा नासूर है और इसे उखाड़ फेंका जाना चाहिए। कुलविंदर सिंह के अनुसार सिखों का और गुरुद्वारों का इतिहास संदीप दायमा जैसे नेताओं को बीजेपी और आरएसएस अच्छी तरह से पढ़ाने का काम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने मुंबई में आयोजित होने वाले अधिवेशन की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल संयोजक एमके सिंह ने की. टाटानगर के ब्रांच-वन और ब्रांच-टू में हुई इस बैठक में काफी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी शामिल थे. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का 8 नवंबर को मुंबई में अधिवेशन आयोजित होना है. इसमें दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से भी रेलकर्मी हिस्सा लेंगे. इसमें शामिल होने को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई. इस संबंध में एमके सिंह ने बताया कि अधिवेशन के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चांडिल थाना अंतर्गत स्तिथ वेव इंटरनेशनल में 36वे अंडर 9 बालक एवं बालिका नेशनल चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष- नरेश शर्मा, राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप वर्मा, कार्यकारणी अध्यक्षा रिचा संचिता, सचिव मनीष कुमार, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार एवम कार्यकारणी के अन्य सदस्यों के उपस्तिथि में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विदित है की इस प्रतियोगिता में पूरे देश भर से कुल 368 खिलाड़ी भाग ले रहे है ,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल सिख नौजवान सभा की एक बैठक नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह की अध्यक्ष ता में साकची स्तिथ सेंट्रल गुरुद्वारा के कार्यालय में हुई। सर्वप्रथम नौजवान सभा के गगन दीप सिंह ने गुरु महाराज के चरणों मे अरदास की। उसके उपरांत नौजवान सभा के इंदरजीत सिंह ने सभी सदस्यों के बीच कहा कि पिछले दिनों सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी की बैठक में सरदार अमरीक सिंह को सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा का प्रधान बनाया गया, जिसके उपरांत आज नौजवान सभा की सभी यूनिटों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी ने एक स्वर में अमरीक सिंह के अगले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के आवाहन पर 3 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार को जाकिर हुसैन पार्क, राजभवन के सामने राँची में होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए एक प्रेस वार्त्ता भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष वाई शुक्ला के अध्यक्षता में बुधवार को मजदूर संघ के टाटानगर कार्यालय में किया गया। इसमें वाई शुक्ला के द्वारा बताया गया कि 3 नवम्बर 2023 को भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर राँची में होने वाले धरना प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला के अन्तर्गत यूनियन जैसे आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ, यूरेनियम मजदूर संघ, घाटशिला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ऑनसेंबल- वलहल्ला का 24वां संस्करण 2 से 5 नवंबर तक होने जा रहा है, जिसमें बालीवुड के सुप्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर अमित त्रिवेदी को धमाल मचायेंगे. एक्सएलआरआइ की ओर से होने वाले इस एनुअल कल्चरल, स्पोर्ट्स व मैनेजमेंट फेस्ट की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस दौरान करीब 40 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इसमें देश भर के 45 से अधिक बिजनेस स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही है. इस वर्ष ऑनसेंबल वलहल्ला की थीम “अनंत काल की गूंज” तय की गयी है. दो नवंबर (गुरुवार) को टाटा ऑडिटोरियम में उक्त लांचिंग…
सिख कत्लेआम ना कभी भूलने लायक ना कभी माफ करने लायक : सतनाम फतेह लाइव, रिपोर्टर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले एवं सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से बुधवार को सोनारी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में वर्ष 1984 में हुए सिखों के सामूहिक नरसंहार में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नरसंहार के पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नरसंहार के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग की। याद रहे वर्ष…
