Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सिख संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर में झारखंड एवं बिहार के सिखों को भागीदारी देने की मांग जमशेदपुर के अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने उठाई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल के रांची दौरे के क्रम में पूरे देश भर के राज्यों के सिखों को प्रतिनिधित्व देने को अधिवक्ता ने न्याय एवं तर्कसंगत बताया। कुलविंदर सिंह ने तर्क दिया कि भागीदारी देते समय अकाली दल का सदस्य है अथवा नहीं इसकी बाध्यता भी खत्म की जानी चाहिए। पंथ के प्रति उसका समर्पण देखा जाना चाहिए। सरदार गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने तर्क दिया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत शहीद मैदान परिसर में केयर नेत्र द्वारा पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में छ कल 132 लोगों ने नेत्र जांच करवाया. जिसमें 37 बच्चों को निःशुल्क चश्मा दिया गया। 23 लोगों को कम दामों पर चश्मा दिया गया. वहीं 8 लोगो मे मोतियाबिंद पाया गया, जिनका ऑपरेशन ब्रह्मानंद हॉस्पिटल में निःशुल्क होगा। पंसस सुनील गुप्ता ने आगे बताया कि 10 से लेकर 16 वर्ष के छात्र लोगों को फ्री…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची:केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सीआरपीएफ के 50 और झारखंड पुलिस के 16 पुलिसकर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित करने का फैसला लिया है.इन 16 अधिकारियों और कर्मियों को वर्ष-2023 में विशेष अभियानों (नक्सल के खिलाफ कार्रवाई) को लेकर सरदार पटेल की जयंती पर सम्मानित किया गया. सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर,आईजी अभियान एवी होमकर,आईजी राजकुमार लकड़ा, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसपी अंजनी कुमार झा, एसपी शिवानी तिवारी, एसपी अंजनी अंजन, असिस्टेंट कमांडेंट कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, एसआई गौतम कुमार, एसआई जमील अंसारी,एसआई मनोहर राम,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के दर्शनों से लौटी संगत का टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की और से स्वागत किया गया। मंगलवार को तकरीबन डेढ़ सौ संगत कोरबा छत्तीसगढ़ गुरुद्वारा साहिब से वहां के मुख्य सेवादार सरदार अमृत सिंह की अगुवाई में तख्त श्री पटना साहिब के दर्शनों के लिए गई थी। इसमें कोरबा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार अमृत सिंह के अलावा सरदार जितेंद्र सिंह सरदार हरदीप सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, बीबी त्रिलोचन कौर, बीबी कोमल कौर बीबी अमरजीत कौर आदि शामिल थे। साकची गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सरदार निशान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के कप्तान डॉ बिमल कुमार आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर काफी चिंतित हैं और अब वे यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत करने वाले हैं. इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय से लेकर कांड्रा टोल तक एक जन-जागरूकता अभियान रैली निकालने की तैयारी डॉ बिमल कुमार द्वारा की जा रही है.इस रैली में बाईक पर सवार ट्राफिक और जिला पुलिस के जवान हेलमेट लगाए और हाथों में तख्तियां लिए लोगों को यातायात जागरूकता का संदेश देते नजर आएंगे. इसी सप्ताह के अंत में शनिवार की सुबह 11.00…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में रघुवर दास ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी ने शपथ दिलाई। इससे पहले, रघुवर दास ने सुबह 9 बजे भुबनेश्वर के लिंगराज मंदिर में जाकर महाप्रभु लिंगराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संजय सेठ, सीपी सिंह, बिरंची नारायण, समरी लाल, प्रकाश राम, आशा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सिखों के हित में एक और सुखद पहल करते हुए सोमवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में सिख जनगणना का प्रपत्र जारी किया। इन प्रपत्रों को सभी गुरुद्वारा के कमिटियों को सौंप कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इस अवसर पर उत्साहित सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि यह पहल पूर्व योजना के तहत की गयी है। पिछले शुक्रवार की आम सभा में घोषित किये गए सिख जनगणना परियोजना को कार्यान्वित करना पुरे कोल्हान के सिखों के लिए हर्ष का विषय है। उन्होने कहा इस जनगणना के माध्यम से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज डीबीएमएस कॉलेज में बी.एड सत्र 23 -25 के विद्यार्थियों का दो दिवसीय परिचय सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष बी चंद्रशेखर ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा की शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और उनमें सीखने की इच्छा जीवन पर्यन्त होनी चाहिए। शिक्षक को सतत ज्ञानवर्धन की इच्छा होनी चाहिए। कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने कहा कि डीबीएमएस उत्तम शिक्षा के लिए जाना जाता है। आप पढ़ने और सीखने का प्रयास करें, ताकि आपके ज्ञान की उपयोगिता समाज को मिले। कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नागरिक समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावां के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान प्रशासक श्री गिरिजा शंकर प्रसाद एवं नव पदस्थापित प्रशासक श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) का पुष्पगुच्छ एवं उपहार स्वरुप शाल प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। मौके पर उपस्थित समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने निवर्तमान प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद के कार्यकाल में कराये गये कार्यों की सराहना करते हुए नव पदस्थापित प्रशासक आलोक कुमार से निगम क्षेत्र का भ्रमण कर अधुरे कार्यों को खास कर सड़क मरम्मती, कचरे की सफाई एवं अधुरे जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया गया। मौके पर महासचिव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गोलमुरी के आकाशदीप प्लाज़ा से सटे जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाली काली पूजा पंडाल के लिए सोमवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ पंडाल अधिष्ठापना का कार्यारंभ हुआ. बतौर यजमान रामेश्वर कुमार, मनीष मिश्रा एवं कमिटी के अन्य सदस्यों ने पूजन किया. पुरोहित राकेश कुमार पांडेय ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया. मालूम हो कि गोलमुरी जॉगर्स पार्क में वर्ष 1986 से लगातार भव्य काली पूजा का आयोजन होती जा रही है. नवयुवक चेतना मंच के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया की…
