Author: फतेह लाइव • एडिटर
कुलदीप बोले बारीडीह कमिटी कुलविन्दर के ख़िलाफ करेगी कार्यवाई, कुलविंदर ने भी दिया झटका फतेह लाइव, रिपोर्टर। सरदार शैलेन्द्र सिंह को लेकर एक बार फिर सिख समाज में बहस छिड़ गई है. शुक्रवार को सीजीपीसी कार्यालय में हुए घटनाक्रम के बाद बारिडीह गुरुद्वारा के पदधारी आमने-सामने हो गए हैं. बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के कार्यवाहक प्रधान ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कुलविंदर के विरुद्ध कार्यवाई करने की बात कही है। शुक्रवार बयान जारी करते हुए ज्ञानी कुलदीप सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह एवं कुलविंदर सिंह द्वारा सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह पर झूठा आरोप लगाने का खंडन करते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गोलमुरी के आकाशदीप प्लाज़ा से सटे जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित काली पूजा के आशय में तैयारियाँ शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को पार्क में काली पूजा आयोजन को लेकर पार्क में बैठक आहूत हुई जिसमें कमिटी के पुनर्गठन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सदस्यों के मध्य विभिन्न दायित्वों का विभाजन हुआ और एक दूसरे से समन्वय बनाकर टीमवर्क द्वारा आयोजन सफल बनाने का संकल्प लिया. सोमवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन का आयोजन तय है. इस वर्ष भी भव्य काल्पनिक पंडाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। अधिवक्ता एवं पत्रकार कुलविंदर सिंह को भ्राता शोक हुआ है। उनके 61 वर्षीय भाई सुरेंद्र सिंह का निधन लंबी बीमारी के कारण हो गया। 5 नवंबर को अंतिम अरदास होगी। बाबा निरंजन सिंह एवं बाबा दविंदर सिंह के अरदास के उपरांत भुइयांडीह बर्निंग घाट में पार्थिव देह को अग्नि को समर्पित कर दिया गया। वे पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम यात्रा में तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब के जनरल सेक्रेटरी इंदरजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, भाजपा नेता और सामाजिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह के खिलाफ अब आवाज उठनी शुरु हो गई है. शुक्रवार को सीजीपीसी में बैठक के बाद सिख राजनीति में आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. सोनारी के प्रधान सह झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष तारा सिंह गिल ने बयान जारी कर कहा कि सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के द्वारा बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान कुलविंदर सिंह को आम सभा से धक्के मार कर बाहर कर देना बहुत ही निन्दनीय है, क्योंकि कुलविंदर सिंह ने शैलेंद्र सिंह को मंच से बोलने को इसलिए रोका था, कि उन्होंने सिख…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। महिला सशक्तिकरण बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से तीन-दिवसीय ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ में मातृ शक्ति ने अपनी कला के हुनर का प्रदर्शन कर हस्तनिर्मित वस्तुओं के कद्र्दानो को खूब लुभाया। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने किया। सिख विरसा प्रदर्शनी के पहले दिन कार्यक्रम की सफलता की अरदास के बाद निशान सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए निशान सिंह ने महिला समूह की खूब सराहना की, उन्होंने संदीप कौर और चरणजीत कौर द्वारा की गयी पहल को सकारात्मक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। शुक्रवार को एक्सएलआरआइ में 10 वें डॉ वर्गिस कुरियन मेमोरियल ऑरेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान दुग्ध क्रांति के जनक डॉ वर्गिस कुरियन को जहां याद किया गया, वहीं भारत में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा में डॉ कुरियन द्वारा किये गये कार्यों से सभी को अवगत भी कराया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रिन्यू की को-फाउंडर सह सस्टेनेबिलिटी की चेयरपर्सन वैशाली निगम सिन्हा उपस्थित थीं. उन्होंने एक्सलर्स को संबोधित करते हुए सोशल इंटरप्रेन्योर की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया. साथ ही कहा…
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 27 नवंबर को बिष्टुपुर से निकलेगा नगर कीर्तन, सिख जनगणना का खाका तैयार, सेंट्रल नौजवान सभा भंग, टेल्को के अमरीक सिंह बनाये गए अंतरिम प्रधान, बधाइयों का लगा तांता, मुखे का धड़ा हुआ बाहर फतेह लाइव, रिपोर्टर। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशपर्व के मौके पर बिस्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगरकीर्तन निकाला जायेगा। सीजीपीसी की अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग की गयी आम बैठक में निर्णय लिया गया। शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक और अहम फैंसले में सेंट्रल सिख नौजवान सभा को भंग करते…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वाधान में नागा मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भाँति विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्थान एवं मंच की व्यवस्था वैष्णव देवी ट्रस्ट के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। कार्यक्रम का प्रारंभ सहयोग की संरक्षिका एवं संस्कार भारती की अध्यक्षा डॉ रागिनी भूषण जी के आशीर्वचन एवं विजया की शुभकामनाओं से हुआ। नीलांबर चौधरी एवं निवेदिता ने मां भगवती के चरणों में भजन के माध्यम से अपनी भक्ति का अर्घ्य चढ़ाया। शीला कुमारी एवं उमा के द्वारा गरबा नृत्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सुन्दरनगर थाना अंतर्गत जय माँ शक्ति कल्याण मण्डप प्रांगण में पहली बार माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के द्वारा धूमधाम से विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्र व विजयादशमी का पर्व समाप्त होने के बाद श्रद्धांलुओं ने मंगलवार को माँ दुर्गा की नम्न आँखो से भावभीनी विदाई दी। प्रतिमाओं के विसर्जन के पूर्व पंडाल में ब्राह्मण के द्वारा वेद मन्त्रोंच्चारण के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के सदस्यों,मातृ शक्ति व युवाओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर विसर्जन जुलुस निकाली। इस जुलुस में विशेष झांकी भी निकाली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के बिप्टुपुर बेली बोधन वाला घाट पर दुर्गा पूजा प्रतिमान प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीती रात विसर्जन के दौरान दुखद घटन पर समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. गोविंदपुर निवासी बंटी सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार आर्थिक सहयोग की राशि देने की घोषणा की है. साथ ही हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 15-15 हजार सहयोग करने की बात कही है. गुरुवार को बंटी सिंह मृतक के परिजनों और घायलों को सहयोग राशि देंगे. बंटी सिंह टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मचारी थे. टाटा…
