Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उड़ीसा का राज्यपाल बनते ही रघुवर दास को मिलकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.राज्यपाल बनते ही बीते दो दिनों से लगातार प्रशासनिक अधिकारियों,पार्टी के कार्यकताओं और पक्ष-विपक्ष के नेताओं का रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आना-जाना लगा हुआ है. इसी क्रम में आज चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान और लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम भी रघुवर दास को बधाई देने जमशेदपुर पहुंचे हैं. दोनों ही पूर्व विधायकों ने श्री दास को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नारी शक्ति पर आधारित कार्यक्रम ‘शक्ति .. द स्ट्रेंथ विदिन’ का आयोजन किया गया। इसमें सभी शिक्षिकाओं के साथ हाई स्कूल की लड़कियों ने भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ निधि श्रीवास्तव ने नारी सशक्तिकरण एवं स्वतंत्रता के सही अर्थ को समझाया। साथ ही उन्होंने नारी शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि आज की तारीख में स्कूल की कुल संख्या में लगभग पचपन प्रतिशत लड़कियों की हिस्सेदारी है, जबकि स्कूल के शुरुआती दिनों में लड़कियां स्कूल ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में पूरे अक्टूबर माह को ‘खादी महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है. इस क्रम में गुरुवार को झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग भवन (बिस्टुपुर केंद्र) के प्रबंधक विभूति कुमार राय के नेतृत्व में उक्त आयोजन हुआ. इस अवसर पर अतिथि के रूप में खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) के रांची प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, रविन्द्र ठाकुर, अशोक वर्मा, आशीष वर्मा, सलिल लकड़ा, मनोज राय, राकेश कुमार बिट्टू, विद्यानंद राय, संतोष वर्मा आदि मौजूद थे. अतिथियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान बच्चों में कई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़ी सोडियम वेपर लाइटों को चालू किए जाने एवं दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर 3 दिन पूर्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के जीएम राजीव सिंहा से मोबाइल पर संपर्क किया था. जीएम राजीव सिंहा ने आश्वासन दिया था कि रांची से सोडियम बल्ब मंगाकर दुर्गा पूजा से पूर्व हाइड्रा की मदद से मुख्य मार्ग के बंद लाइट चालू कर दी जाएगी. साथ ही सप्तमी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गोविंदपुर खखरीपाड़ा की संगीता कुशवाहा की पीट पीटकर हत्या कर देने के मामले में आरोपित उसके पति अजय कुशवाहा को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत आदेश मिल गया है। गत 11 फरवरी से जेल में बंद आरोपी अजय कुमार कुशवाहा का पक्ष न्यायमूर्ति दीपक रौशन के न्यायालय में वरीय अधिवक्ता दिलीप कुमार कर्मकार एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने रखा। बचाव पक्ष की दलील रही कि घटना 24 जुलाई 2022 की है और प्राथमिकी विलंब से 8 सितंबर को दर्ज हुई, परंतु इसका कारण स्पष्ट नहीं बताया गया। मामला यह है कि मध्य प्रदेश के रीवा का…
दक्षिण पूर्व रेलवे को 4 नई ट्रेनें मिलेंगी, राउरकेला टाटा ट्रेन भी लिस्ट में फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने त्योहारी सीज़न में एसईआर प्रणाली पर 4 जोड़ी नई ट्रेनों का उपहार दिया है। रेल मंत्री ने कहा है कि, यह पहली बार है कि टाटानगर-बादामपहाड़/रायरंगपुर क्षेत्र में मेल/एक्सप्रेस ट्रेन कनेक्टिविटी होगी। यह क्षेत्र के लोगों की काफी समय से लंबित मांग थी और इससे स्थानीय लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी। ट्रेनें कोलकाता (शालीमार)-बादामपहाड़-कोलकाता (शालीमार) साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला (सप्ताह में 6 दिन) और टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर (सप्ताह में 6 दिन) के बीच चलेंगी। यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को…
20 साल तक रहे पूर्वी के विधायक रहे रघुवर दास, बड़ा राजनीतिक उलटफेर फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रघुवार दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, रघुवर दास को ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना बीजेपी के नेता है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज दोपहर जुगसलाई में जांच के दौरान पार्वती घाट के सामने पुलिस द्वारा ज़ैद नामक युवक के पिटाई के बाद वायरल हुए वीडियो पर एसएसपी कौशल किशोर ने एएसपी सुमित अग्रवाल को जांच का जिम्मा दिया था. जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही और कर्तव्यहीनता का मामला सही पाया गया जिसके बाद देर शाम एसएसपी ने जुगसलाई थाने में पदस्थापित एसआई विकास कुमार,सिपाही अनिल महतो और कश्मीर मुखी को निलंबित कर दिया. बताते चलें कि उक्त मामले में पीड़ित युवक ज़ैद के पिता जहीरूद्दीन ने भी एसएसपी से मिलकर शिकायत करते हुए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया था. इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हेमंत सरकार ने एक बार फिर से अधिकारियों का तबादला किया है. सरकार ने झारखंड के 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. विभाग ने इस संबंध में बुधवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार ने जिन 23 आईपीएस अफसरों का तबादला किया, उनमें 14 आईपीएस अफसर ऐसे हैं, जो पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे. इसके अलावा 9 ऐसे अधिकारी हैं, जिनको गत जुलाई माह में सीनियर डीएसपी से एसपी रैंक में प्रमोशन मिली थी. जमशेदपुर में ग्रामीण एसपी रहे मुकेश लुणायत को सिटी एसपी बनाया गया है. वहीँ एसएसपी रह चुके प्रभात कुमार को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर में “टोट्स एंड ट्रेडिशन: सोहराई आर्ट वर्कशॉप” नामक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर जया दास की सम्मानजनक उपस्थिति रही। कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड की जनजातीय कलाओं की जीवंत सुंदरता पर प्रकाश डालना था। कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। पहले सत्र में छात्रों को ड्राइंग की तकनीक पर एक सैद्धांतिक व्याख्यान दिया गया, जबकि दूसरे सत्र में छात्रों को पेंटिंग की मूल बातों से परिचित कराया गया। कार्यशाला छात्रों के लिए…
