WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : जेआरडीसीएल पर कार्रवाई करे राज्य सरकार, नवरात्रि के पांचवें दिन भी नहीं शुरू हुआ टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम : पुरेंद्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़ी सोडियम वेपर लाइटों को चालू किए जाने एवं दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर 3 दिन पूर्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के जीएम राजीव सिंहा से मोबाइल पर संपर्क किया था.

जीएम राजीव सिंहा ने आश्वासन दिया था कि रांची से सोडियम बल्ब मंगाकर दुर्गा पूजा से पूर्व हाइड्रा की मदद से मुख्य मार्ग के बंद लाइट चालू कर दी जाएगी. साथ ही सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था की जाएगी. इस हेतु आदित्यपुर गम्हरिया में कूल 6 डीजी लगाए जाएंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मगर आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी नवरात्रि के पांचवें दिन टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरमती नहीं शुरू की गई है. सर्विस रोड के स्ट्रीट लाइट तो पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी हुई है.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि अगर मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड के स्ट्रीट लाइट जेआरडीसीएल द्वारा नहीं बनाया गया तो दुर्घटना एवं अन्य प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होने की संभावना है.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनो से जेआरडीसीएल को मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की लाइट मरम्मत करने एवं सोडियम वेपर लाइट की जगह एलईडी लाइट लगाने की मांग की जा रही है. मगर आम जनता की मांग को जेआरडीसीएल के उच्च अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से यह मांग किया है कि एग्रीमेंट के अनुसार जेआरडीसीएल के कार्यों की सघन जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए.

प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रदेश सचिव राजद देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर