कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ का आवागमन होगा सुगम व सुरक्षित, वेतन समझौते के दौरान उठाया गया था मुद्दा
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में टाटा मोटर्स अस्पताल के कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस सेवा का उद्घाटन यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा प्रबंधन के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस पहल से अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों और नर्सों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से ईआर हेड सौमिक रॉय, हॉस्पिटल हेड डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव, डॉ. अरुणिमा वर्मा, रजत सिंह और राकेश कुमार समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि पिछले वेतन समझौते के दौरान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों के आवागमन की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखी थी। प्रबंधन ने इस मांग को स्वीकार कर लिया था। निर्धारित समयसीमा के अनुसार अब बस सेवा शुरू कर दी गई है।
इस मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि अस्पताल कर्मियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यूनियन और प्रबंधन की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से अस्पताल के कर्मचारियों को आने-जाने में सहूलियत होगी।


































