WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा को श्रद्धांजलि

SHARE:

दूसरी पुण्यतिथि पर कर्मचारियों ने किया नमन, दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक योगदान को किया याद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीआर यूनियन कार्यालय में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश, उद्योग जगत तथा समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में कंपनी के प्लांट हेड सचिन झा ने कहा कि रतन टाटा का जीवन दूरदर्शी नेतृत्व, कार्य के प्रति निष्ठा और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने टाटा समूह को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ कर्मचारियों के कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श सदैव लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

यूनियन सदस्य अमन ने कहा कि रतन टाटा केवल एक महान उद्योगपति ही नहीं, बल्कि संवेदनशील व्यक्तित्व और प्रेरणास्रोत भी थे। कर्मचारियों के प्रति सम्मान, सादगी और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें विशिष्ट बनाती है। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं, दिनेश कुमार ने कहा कि रतन टाटा का जीवन राष्ट्रसेवा, परिश्रम, ईमानदारी और मानवीय संवेदना का प्रतीक रहा है। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ देश की प्रगति और समाज कल्याण में अमूल्य योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व सिखाता है कि सफलता का वास्तविक अर्थ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। उनके आदर्श, दूरदर्शिता और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

श्रद्धांजलि सभा में यूनिट एचआर एवं यूनियन से जुड़े सदस्य अमन, सच्चिदानंद, रंजन मिश्रा, शशि भूषण मिश्रा, अनीश झा, विपुल सिंह, सोमेन बनर्जी, अजय कुमार प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रतन टाटा के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर