अध्यक्ष आनंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गवर्निंग बॉडी और संस्थापक सदस्य रहे मौजूद
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और संस्थापक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव दलजीत सिंह, कार्यकारिणी सचिव राजेश चौहान और बलराम सरदार तथा कोषाध्यक्ष शिवशंकर गोराई उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य रंजीत सिंह गावरी, ओम प्रकाश शाह, हरि नारायण प्रसाद, रजनीश उपाध्याय, रवि कुशवाहा और नंदू रजक भी मौजूद थे।
संस्था के संस्थापक सदस्यों में अशोक केसरी, मुकेश प्रसाद, रूपेश प्रजापति, बाबूलाल प्रसाद, शोमेन सरकार, महेश कुमार, परमजीत कुमार, उज्जवल दत्ता, टी. बालाजी राव और बीमलेश सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए एक-दूसरे के प्रति आभार जताया। एसोसिएशन ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


































