Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बागुनहातु फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक रावण दहन समिति द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुगण सह परिवार इस महा उत्सव में भाग लेने शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रत्येक वर्षों की भांति मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल होकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री काले ने कहा विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है तथा हमें ईमानदारी, सहिष्णुता, सेवा और करुणा आदि शाश्वत जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। मेरी कामना है…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। चंदनकियारी के विधायक एवं भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु बुधवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे। रांची से जमशेदपुर तक की यात्रा सड़क मार्ग से पूरी करने के बाद संध्याकाल में गीतांजलि ट्रेन से रायपुर जाने के क्रम में जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सभी कार्यकर्ताओं का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कुल 150 तीर्थयात्रियों का जत्था तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन से बुधवार को रवाना हुआ। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर तीर्थयात्रियों को रवानगी दी। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारयों ने हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन पर इस्तक़बाल कर रवानगी दी। भाजपा झारखण्ड विधायक दल के नेता अमर बाउरी भी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस वक़्त मौजूद थे उन्होंने इस रवानगी समारोह में शामिल होकर श्रद्धालुओं को विदाई दी। इस अवसर पर सीजीपीसी ने तीर्थयात्रियों के लिए जलपान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. महिला सशक्तिकरण बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महिलाओं का एक समूह संदीप कौर और चरणजीत कौर के नेतृत्व में तीन-दिवसीय ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ 27 से 29 अक्टूबर तक साकची गुरुद्वारा परिसर में आयोजित करेगी। प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को महिलाओं के समूह और साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारियों के बीच के साकची गुरुद्वारा में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक के बाद प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनके द्वारा निर्मित उपयोगी वस्तुओं को जनता के बीच प्रदर्शनी के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर मेसर्स समय होम्स ग्रुप के माइलस्टोन प्रोजेक्ट ‘द सफायर’ का शुभारंभ 29 अक्टूबर 2023, रविवार को आदित्यपुर के सतवहनी स्थित प्रोजेक्ट में पूर्वाहन 11 बजे से किया जाएगा। विदित हो कि झारखंड राज्य में निर्माण के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड मेसर्स समय होम्स ग्रुप के निदेशक राजेश सिंह विगत 30 वर्षों से निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं और अबतक लगभग 2500 से ज्यादा घरों का निर्माण सफलतापूर्वक कर चुके हैं. जहाँ लोग अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुख शांति पूर्वक निवास कर रहे हैं। अपने उन्ही ग्राहकों के विशेष आग्रह पर इस प्रोजेक्ट का निर्माण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सोनारी अंकुर अपार्टमेंट के वासिंदो ने सोनारी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विष्णु रावत एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को शॉल ओढ़ाकर एवम गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। फ्लैट वासियों के अनुसार पूरे शहर में सोनारी में खासकर दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था अच्छी रही है। सौहार्द कायम रहा है। भक्तगण बड़े ही श्रद्धा उल्लास के साथ देर रात को भी विभिन्न पूजा मंडप में जाकर देवी दर्शन करते रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका सोनारी के पुलिसकर्मियों विशेष कर थाना प्रभारी का सफल नेतृत्व और शांति समिति की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। उड़ीसा के मनोनीत राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से बुधवार को गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने शिष्टाचार भेंट की एवं राज्यपाल मनोनीत होने पर उन्हें तख्त एवं सिख जगत की ओर से बधाई दी। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पटना आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने रघुवर दास को गुरु नानक देव जी से जुड़े कटक, भुवनेश्वर एवं पूरी के ऐतिहासिक स्थल की जानकारी देते हुए उनके धार्मिक केंद्र के तौर पर विकास उन्नयन के लिए प्रभावी भूमिका…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। राजेंद्रनगर दुर्ग साउथ बिहार ट्रेन से रेलवे अधिकारी का जूता चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार 23 अक्टूबर की है. भुक्तभोगी अधिकारी चक्रधरपुर रेल मंडल में कैरेज एंड वेगन विभाग में एडीएमई के पद पर कार्यरत है. टाटानगर रेल थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उन्होंने बताया की उनका जूता एडी-दास कंपनी का था, जिसका बाजार मूल्य 19 हजार 8 सौ रूपये था. उन्होंने रेल थाना प्रभारी से जूता बरामद करने के साथ साथ चोर की शिनाख्त करने की गुहार लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. भुक्तभोगी अधिकारी गौरव के मुताबिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो के एन एच 33 स्तिथ आशियाना अंनतारा सोसाइटी में आयोजित दुर्गा पुजा का विजय दशमी के दिन पूरे विधि विधान से सामूहिक हवन के बाद मां दुर्गा की विदाई की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेला कर शंख गर्जना के साथ ढोल नगाड़ों के बीच लोग नाचते झूमते मां दुर्गा को विदाई दिया। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, एक मैथी, विजन मंडल, डॉ रामकुमार, डॉ आनंद सुश्रुत,डॉ उमेश प्रसाद, रंजन शरण, सुरज सिंह, विकास बिहारी, विकास शर्मा, बी के शरण, हरेंद्र सिंह, विद्या शरण, गीता मैथी, नीलम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आदिशक्ति कन्या पूजन का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा स्थित अवध टॉवर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संकृति के तहत माँ दुर्गा की प्रतिकृति के रूप में कन्याओं की पूजा की गई। कार्यक्रम के दौरान 351 से अधिक स्थानीय जरूरतमंद बालिकाओं के बीच एक वर्ष तक चलने…
