Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में मंगलवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया. योगाभ्यास कर छात्र-छात्राओं ने अन्य विद्यार्थियों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया. यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि इस कार्यक्रम के आयोजन का एक मात्र उद्देश्य लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास कर एवं तनाव से मुक्त रहने के प्रति जागरूक करना है. योग हमारे मानसिक संतुलन को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है. यूनिवर्सिटी की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाये जाने का एक…
खराब क्वालिटी का कोयला आपूर्ति करने का है आरोप फतेह लाइव, रिपोर्टर। वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड को तकरीबन 11 करोड रुपए कीमत के कोयले की आपूर्ति में गड़बड़ी करने के आरोपी एवं छत्तीसगढ़ के व्यापारी ऋषभ गोयल आकाश अग्रवाल एवं नंदू अग्रवाल की अग्रिम जमानत नामंजूर कर दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में अभियुक्त ऋषभ गोयल, आकाश अग्रवाल, नंदू अग्रवाल का पक्ष अधिवक्ता प्रकाश झा, छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता ठाकुर मोहन एवं आर तिवारी ने रखा। इन्होंने बचाव के लिए कई प्रावधान का उल्लेख किया, परंतु सूचक कुणाल भालोटिया ओर से सहायक लोक अभियोजक राजीव कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल में CISCE द्वारा अहमदाबाद में आयोजित नेशनल ताईक्वांडो टूर्नामेन्ट के रजत विजेता शेख जीशान के साथ नेशनल्स तक पहुँचने वाले तीन अन्य प्रतियोगियों , अफसरा परवीन, मो० इमरान तथा असीम रज़ा के साथ ताईक्वांडो प्रशिक्षक रोहित सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद नगर थाना के ऑफिसर इन चार्ज राकेश कुमार उपस्थित थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में मुख्तार आलम खान तथा शैलेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका डॉ निधि श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया साथ ही स्कूल की अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते…
उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का 11.10.2023 को पूर्वी सिंहभूम में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना प्रस्तावित है। माननीय राज्यपाल इस दौरान XLRI स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम के अलावा गोपाल मैदान में आयोजित आदि महोत्सव तथा टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल के एक दिवसीय दौरे को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एएसपी सिटी श्री…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। दुर्गापूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अधिक संख्या में वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों एवं अभियंताओं की आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्ति की जाती है। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जारी आदेश में कहा कि विधि व्यवस्था कार्य हेतु मुख्यालय में रहना अति आवश्यक है। उक्त को लेकर जिले में पदस्थापित सभी वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों एवं अभियंताओं को निदेशित किया गया है कि दिनांक 15 अक्टूबर, 2023 से दिनांक 25 अक्टूबर, 2023 तक मुख्यालय में ही रहेंगे । विशेष परिस्थिति में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ेंगे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंभा कॉलेज के स्नातक के सत्र 2023– 2027 के विद्यार्थियों का आज अभिनंदन सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया।इस आयोजन में सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कॉलेज के सीनियर छात्र-छात्राओं ने स्वागत भाषण दिया। विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कॉलेज के चेयरमैन रामबचन जी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा और रंभा महाविद्यालय में अपना भविष्य उज्ज्वल करने के सभी समुचित अवसर उन्हें मिलेंगे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्वी का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश ने सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ महेश हेंब्रम को स्मृति चिन्ह भेंट किया सम्मानित. कार्यक्रम संयोजक कमलेश ने बताया कि डॉ महेश हेंब्रम को को मानसिक रोगों से ग्रसित मरीजों को बेहतर इलाज, मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर संतोष कुमार सिंह, भगत सिंह और अन्य उपस्थित थे.
मोहम्मद कलीमुद्दीन। अनुमंडल संवाददाता, फतेह लाइव। केन्द्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल यूसिल इकाई जादूगोड़ा द्वारा यूसिल आवासीय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता पखवाडा के तहत सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान मंदिर परिसर की साफ़ -सफाई की गयी तथा कचरों को इकट्ठा करके मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया. बल के सहायक समादेष्टा अक्षय उगले के नेतृत्व में सुबह के 06:30 बजे से ही अधिकारी और जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और मंदिर परिसर की साफ़ सफाई में जुट गए. पूरे मंदिर परिसर के आस – पास के स्थानों से सुखा कचरा को एकत्र करके मंदिर से बाहर किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के लोगों को बीते दिनों ही रेलवे ने टाटा से हावड़ा रुट पर वंदे भारत की सौगात दी थी. अब रेलवे एक और वंदे भारत को उपहार जमशेदपुर वासियों को देना जा रही है. भारतीय रेलवे ने टाटानगर से वाराणसी तक वंदे भारत चलाने का फैसला किया है. इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई है. जल्द ही इस रुट पर ट्रायल रन होगा. इसके बाद तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. जारी समय-सारिणी के अनुसार यह ट्रेन टाटानगर से खुलकर पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, गया और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी. इसका…
मोहम्मद कलीमुद्दीन,अनुमंडल संवाददाता, फतेह लाइव। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को संकल्प यात्रा के दौरान कालिकापुर पहुंचे एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड को अपराध मुक्त बनाना है तो भाजपा को फिर से लाना है। इस दौरान मुखिया समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के क्रम में पोटका विधानसभा के हाता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद पोटका चौक पर बाबूलाल सेवा सहयोग समिति…
