Jamshedpur : बीजेपी संकल्प यात्रा पोटका – गरजे बाबूलाल, अपराध मुक्त झारखंड के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान, मुखिया ने समर्थकों साथ थामा पार्टी का दामन 

SHARE:

मोहम्मद कलीमुद्दीन,अनुमंडल संवाददाता,

फतेह लाइव।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को संकल्प यात्रा के दौरान कालिकापुर पहुंचे एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड को अपराध मुक्त बनाना है तो भाजपा को फिर से लाना है। इस दौरान मुखिया समेत हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने संकल्प यात्रा के क्रम में पोटका विधानसभा के हाता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद पोटका चौक पर बाबूलाल सेवा सहयोग समिति के अध्यक्ष सीमा मंडल के नेतृत्व में गर्म जोशी से ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करने के पश्चात कलिकापुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र मैदान पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान बाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं हल्दीपोखर पूर्वी की मुखिया देवी कुमारी भूमिज हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। मरांडी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान कई पंचायत से पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य आदि लोगों ने भाजपा का दामन थामा। अपने शब्दों में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है तो गरीबों को इज्जत का घर मिला है। पहले महिलाएं सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद घर से शौच के लिए निकलती थी। मगर इज्जत घर मोदी जी द्वारा दिया गया है। जहां अब महिलाएं शान के साथ चल पा रही हैं। रक्षाबंधन के उपहार के रूप में महिलाओं के उपयोग में आने वाले रसोई गैस की कीमत में ₹200 की छूट दी गई है। वहीं झारखंड सरकार पर बरसते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में लूट की सरकार है। यहां 3 महीने से अनाज की लूट हो रही है। गरीबों को अनाज नहीं मिल रहा है, तो यहां की बहू बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रही है।

चोरी, डकैती, लूट, अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। भाजपा सरकार को 2024 में लाना है। आप सबों को कमर कसनी है।भ्रष्टाचार भई मुक्त प्रदेश बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को जीताने का आह्वान किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें