Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ERC भुवनेश्वर NCTE इंस्टिट्यूट के द्वारा आज स्वच्छता अभियान के तहत एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टीचर एजुकेशन से संबंधित सभी महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के सचिव गौरव कुमार बचन, प्राचार्य के साथ-साथ सभी व्याख्याताओं ने हिस्सा लिया और स्वच्छता से संबंधित जो बातें बताई गई, उस पर अमल करने का निर्णय लिया। इस अभियान को शिक्षा मंत्रालय के द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसमें स्वच्छता पर आधारित विशेष अभियान 3.0 पर बात की गई। सचिव गौरव कुमार बचन ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाने की दिशा में योजना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर रेलवे स्टेशन में सक्रिय चोरों ने मंगलवार की तड़के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्थित शिव एंड संस के फूड स्टॉल में सोते हुए कर्मचारी लाल बाबू गोप का मोबाइल चोरी कर लिया. इसकी शिकायत मिलने पर आरपीएफ सीआईबी हरकत में आई. स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए दो चोरों की शिनाख्त की गई. टीम उनकी तलाश में लगी हुई थी कि बुधवार रात दोनों स्टेशन में घूमते हुए देखे गए. दोनों फिर किसी यात्री का सामान चोरी करने की फिराक में थे की तभी घात लगाई टीम ने दोनों को धर दबोचा. गिरफ्तार चोरों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस डॉ अजय कुमार ने सीजीपीसी की आधारभूत सरंचना निर्माण में आर्थिक सहयोग करने का वादा किया है। बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में हो रहे भवन निर्माण की महत्वकांक्षी परियोजन से प्रभावित होकर सहयोग करने का आश्वासन उन्होंने दिया। साकची स्थित कार्यालय में उन्होंने कानपुर में सिख युवक पर हुए हमले मामले में प्रधान भगवान सिंह द्वारा उठाये मुद्दे को दिल्ली में शीर्ष नेताओं के समक्ष उठाने की बात भी कही। सीजीपीसी भवन निर्माण कमिटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटू ने आधारभूत सरंचना परियोजना के कार्यप्रगति पर डॉ अजय कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने ‘पर्यावरण की रक्षा मानवता की सुरक्षा’ प्रोजेक्ट के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में पौधारोपण किया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कि 28 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत की गई थी। 31 दिन तक चले इस अभियान में प्रतिदिन औसत 10 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया था। “बच्चों को दें यह शिक्षा पर्यावरण की करें सुरक्षा” इस स्लोगन के तहत स्कूलों में पौधारोपण कर अभियान की समाप्ति की गई। अभियान में राजकीयकृत सरदार माधो सिंह बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दिन्दली आदित्यपुर, राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय धातकीडीह बिष्टुपुर,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। कोल्हान गौरव सम्मान से अलंकृत अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को जमशेदपुर बार एसोसियेशन और ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिल के अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। अधिवक्ताओं की ओर से पूर्व लोक अभियोजक पी एन गोप, पूर्व लोक अभियोजक सुशील जायसवाल, पूर्व लोक अभियोजक जगत विजय सिंह ने शॉल ओढ़ाया। एसोसियेशन के निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता आरएन दास एवं सचिव मोहम्मद कासिम, बबीता जैन ने गुलदस्ता भेंट किया। संस्था ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिल के प्रदेश सचिव गुड्डू हैदर एवं जिला अध्यक्ष मणि भूषण कुमार, रीना सिंह, राहुल कुमार, कुलविंदर सिंह, जाहिद इकबाल, विजय सिंह, दिनेश यादव, ने माला पहनाकर सम्मानित किया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। उत्तर प्रदेश में सिख युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न किये जाने की घटना पर भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने ट्वीट कर दोषी पर कार्यवाई कर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी। इसी ट्वीट पर कानपुर पुलिस कमिशनरेट ने जवाब देते हुए सोमू को आश्वासन दिया है की दोषियों पर करवाई की जाएगी। सोमू ने घटना की भर्त्स्ना करते कहा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्य मंत्री जोगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के डी जी पी भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को भी ट्वीट किया था. इसी क्रम में कानपुर पुलिस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कानपुर में रोडरेज के नाम पर सरदार अनमोल दीप सिंह पर कल हुए भयावह हमले के आरोपियों की गंभीर धाराओं में गिरफ्तारी के लिए गृहमंत्री श्री अमित शाह को एक पत्र ट्वीट किया है सतनाम सिंह गंभीर ने पत्र में लिखा की कानपुर के दवा व्यापारी अमोलदीप नाटिया अपनी पत्नी गुरनीत कौर के साथ कार द्वारा घर जा रहे थे। रास्ते में भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला अपने पाच साथियों के साथ ओवर टेकिंग के चक्कर में उनकी कार के आगे से रोककर कार…
धूमधाम और भक्तिमय माहौल में होगा आशियाना अन्नतारा में दुर्गोत्सव : विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अन्नतारा में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण कर शंख बजा कर मां दुर्गा के आगमन की तैयारी प्रारंभ किया। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 2016 में सोसाइटी बनी है तब से ही पारिवारिक वातावरण में पूजा का आयोजन होता आ रहा हैं।…
Saraikela : डीडी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के प्रदूषण के विरूद्ध जनहित याचिका दायर, जानें क्या है मामला
फतेह लाइव, रिपोर्टर। वर्षों से सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में मुड़ीया पंचायत स्थित डी० डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा जानलेवा काले धुयें से बेहाल और परेशान लोगों के लिए एक उम्मीद की आस जगी है। पर्यावरण प्रेमी अवधेश कुमार पाण्डेय ने डी०डी० स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा अनियंत्रित वायु प्रदुषण के मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष एक जनहित याचिका दायर करते हुए कंपनी को तत्काल बंद कर दंडात्मक कारवाई की मांग की गई है। वर्ष 2016 में केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी को बंद करने का दिया था आदेश: रविशंकर पाण्डेय, अधिवक्ता याचिकाकर्ता के अधिवक्ता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। नितारा फाउंडेशन के तत्वाधान में सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर 29 सितम्बर को आशीर्वाद भवन छोटा गोबिन्दपुर में आयोजित होगा. संस्था के अमित कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर लगाने का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त दाताओं को जागरूक करना और जरूरत मंद को खून कि कभी कमी ना हो, यह भी सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि संस्था के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह बाखूबी करते आ रहे हैं. इसके अलावा भी कई सामाजिक कार्य किये जाते हैं. वर्तमान में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है. ऐसे में…
