Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत तुरियाबेड़ा में स्वर्ण रेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. युवक का नाम निरंजन हांसदा बताया जा रहा है. परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था. गुरुवार की सुबह अपने दोस्तों संग स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों को दी. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों एवं परिजनों ने युवक को किसी तरह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने फिर से धत्ता बताते हुए एक महिला का पर्स उड़ा डाला. हताश-परेशान महिला ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों को जमकर खरी- खोटी सुनाई. महिला का नाम लक्ष्मी है और वह कदमा की रहने वाली है. अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला ने बताया कि अपने बेटे के बेड के पास पर्स रखकर वह शौच के लिए गई थी. वापस लौटने पर देखा कि उसका झोला ही गायब है, जिसमें दो पर्स थे. पर्स में क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और…
सुनील भौमिक एवं सुधीर पप्पू के नेतृत्व में चला हस्ताक्षर अभियान फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने झारखंड स्टेट पार्क काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूछा है कि चुनाव क्यों रोक कर रखा गया है। किन कारणों से चुनाव नहीं कराया जा सकता है। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के तकरीबन दो सौ से ज्यादा सदस्यों का संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र झारखंड राज्य बार काउंसिल के चेयरमैन को लिखा है और इसकी प्रतिलिपि तदर्थ समिति के अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय और जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को सौंपी गई है। रेगुलर प्रैक्टिशनर वकीलों की ओर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार शिल्पकारों के गांव बोड़ाम प्रखंड के अंधारझोर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में आवास, राशन कार्ड में नाम जोड़ने व हटाने, सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन और कृषि विभाग द्वारा केसीसी से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। विदित हो कि जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा 29 अगस्त को अंधारझोर गांव के निरीक्षण में ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने तथा पेंशन व राशन कार्ड को लेकर अपनी समस्या बताई थी जिसपर उन्हें कैम्प मोड में कार्य किए जाने को लेकर आश्वस्त किया गया था। कैम्प में…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ड्रिंक एवं ड्राइव के मामलों में तत्काल लाइसेंस संस्पेड होगा और प्राथमिकी दर्ज होगी, नाबालिग बच्चे वाहन नहीं चलाएं, अभिभावक इसका ध्यान रखें : डीसी फतेह लाइव, रिपोर्टर। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, ब्लैक स्पॉट्स पर किए गए सुधारात्मक कार्य, हिट एंड रन मामले, स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान, साथ ही सड़क सुरक्षा…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला तंबाकू नियंत्रण एवं निगरानी समिति की बैठक फतेह लाइव, रिपोर्टर। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला तंबाकू नियंत्रण एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तंबाकू नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर चर्चा की गई तथा विशेषकर पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना जनसंपर्क, पंचायती राज, परिवहन एवं नगर निगम के पदाधिकारियों को इस कानून के तहत अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। त्रिस्तरीय छापेमार दस्ते को कोटपा 2003 के अनुपालन हेतु संभावित उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध औचक…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक फतेह लाइव, रिपोर्टर। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी- सह – उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर दीपू कुमार, एसडीएम घाटशिला सत्यवीर रजक समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव तथा अन्य खनिजों के अवैध खनन के रोकथाम पर चर्चा की। पूर्व की बैठकों में लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंहः सेठी ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। गुरुनानक देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाशन विभाग सूचना और प्रकाशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रकाशित गुरविंदर सिंह सेठी द्वारा लिखी पुस्तक “गुरु नानक जीवन और संदेश” की प्रति झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सप्रेम भेंट की। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा के गुरुनानक देव महाराज, गुरु गोविंद सिंह महाराज एवं अन्य गुरुओं ने भारत की एकता अखंडता सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की है। ऐसे महान लोगों की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। आजाद नगर मानगो की निवासी ताहरा परवीन, उम्र 63 वर्ष को ठंड, दस्त, उल्टी और कमजोरी के साथ बुखार के लक्षण के साथ 25 अगस्त को टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उच्च रक्तचाप, मधुमेह मेलिटस, क्रोनिक किडनी रोग और हाइपोथायरायडिज्म थी। शुरुआत में उनका इलाज वार्ड में किया गया और बाद में सांस लेने में तकलीफ को देखते हुए आगे के प्रबंधन के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया और इंटुबैशण करना पड़ा और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया । जांच में वे डेंगू पॉजिटिव पाई गईं। 30 अगस्त को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बागबेड़ा के रोड नंबर चार में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर दो गुटों के बीच पिछले एक महीने से चल रहे गतिरोध पर विराम लगता दिख रहा है। धालभूम अनुमंडल दंडाधिकारी पीयूष सिन्हा के निर्देश पर बुधवार को पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन हुआ। दोनों गुटों के उपस्थित लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक विधिवत भूमि पूजन हुआ। गुरुवार से निर्माण कार्य होगा शुरु गुरुवार से दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का कार्य आरंभ होगा। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम को एसडीओ ने दोनों गुटों के मध्य उत्पन्न विवाद समाधान के लिए वार्ता बुलाई थी। एसडीओ…
