Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर: महिला मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के रूप में मार्च को चिन्हित किए जाने के बीच, जमशेदपुर स्थित आत्महत्या निवारण केंद्र जीवन ने महिलाओं से जुड़ी मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संस्था ने कहा कि जैविक, सामाजिक और भावनात्मक कारकों के संयुक्त प्रभाव के कारण महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन के अनुसार, महिलाओं को मातृत्व संबंधी जिम्मेदारियों, हार्मोनल बदलावों और सामाजिक अपेक्षाओं के चलते विशिष्ट मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रसवोत्तर तनाव, भावनात्मक थकान और देखभाल की भूमिका से जुड़ी चिंता जैसी समस्याएं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में शुक्रवार तड़के चार बजे अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मौके पर अफरा–तफरी मच गई। मृतक परसुडीह का रहने वाला था। उसे 16 मार्च को ही अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि वह एचआईवी और टीबी की बीमारी से ग्रसित था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की मां ने उसे आत्महत्या करने से रोका भी था, पर वह फिर भी चौथे तल्ले से कूद गया।
यात्रा की प्रतिष्ठा शहरवासियों के हवाले – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के अमर शहीदों के सम्मान में 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आज टीम नमन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा अनुमंडल पदाधिकारी से उनके कार्यालय में भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी तथा इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक यात्री को आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी बाइक पर बैठाया। सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे दो हजार रुपये और काजू का पैकेट छीन लिया। कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों को पुलिस होने का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे पैसे और सामान लूटता था। हाल ही में कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक यात्री को आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी बाइक पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई पांच नंबर में तुड़िया बेड़ा को जोड़ने वाले पुल से ठीक पहले स्ट्रीट लाइट का पोल लगभग गिर चुका है, लेकिन उसमें लाइट जल रही है. मामला जानलेवा हो गया है. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं नगर निगम के उप नगर आयुक्त को अविलंब संज्ञान में देते हुए कहा कि कोई बड़ी घटना घट जाए, उससे पूर्व इसे मरम्मत करवाया जाये.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले 26 वर्षीय रोहित शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला बेंगलुरु के एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग में कार्यरत थे. कार्य के दौरान पार्किंग स्थल में गाड़ी से दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे मौके में उनका निधन हो गया. कर्नाटक पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन बेंगलुरु जाकर पार्थिव शरीर को लेकर जमशेदपुर लौट रहे हैं. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह स्वर्गीय रोहित के आवास पर जाकर उनके पिताजी से मिल कर शोक प्रकट किया. पिता पेसे से टेंपू चालक है. रोहित दो भाई हैं, जिसमें रोहित बड़ा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में गुरुवार को एक युवती कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की रहने वाली है। उसकी पहचान निमिषा झा के रूप में हुई वह बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी लालपुर की छात्रा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को डैम के पास अकेले देखा गया था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आत्महत्या करने का का सिलसिला जारी है। गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बगान निवासी राशि मन्ना (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को राशि का शव घर की बाथरुम में फंदे से लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार राशि ने बाथरुम की छत पर लगे एस्बेस्टस की पाइप से दुप्ट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। उसने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में परिजन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोड़बो गांव में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय दंपति एक ही कमरे में सो रहे थे, जबकि घर के दूसरे कमरे में उनके दो बच्चे सो रहे थे। हैरानी की बात है कि बच्चों को इस खौफनाक वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब बच्चे उठे तो उन्होंने माता-पिता को खून से लथपथ हालत में पाया और शोर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की नव नियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं उनके पति बड़े लाल दुबे गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष का आज पहला दिन था। उन्होंने सारे विभागों का निरीक्षण कर उनकी जानकारी ली। उनके साथ सभी पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा सरदार शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं सभी पार्षदों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जुगसलाई की समस्याओं को लेकर उपाध्यक्ष अर्चना दुबे के…
