Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मारवाड़ी युवा मंच शाखा की आम सभा हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव एवं युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मंच द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया और सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह विवाह भवन में आज एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा से हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। इसके उपरांत रामायण, महाभारत एवं भगवद गीता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चियों का शस्त्र प्रशिक्षण रहा जिसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर वर्ष की तरह इस बार भी गिरीडीह बस स्टैंड स्थित मांझी थान पर आदिवासी समुदाय ने प्रकृति पर्व सरहुल को बड़े उत्साह से मनाया। इस दौरान देशोम बाहा बोंगा सरहुल महोत्सव में सैकड़ों आदिवासी जुटे, जहां संस्कृति रीति-रिवाज के साथ पूजन हुआ। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए, जिन्होंने प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सरहुल ने गिरिडीह को आदिवासी गौरव और पर्यावरण जागरूकता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में डालसा के निर्देशानुसार विश्व जल दिवस के मौके पर दिनांक 22 मार्च रविवार को मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच जल जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी,, मनोज महतो एवं जोबा रानी बास्के ने मजदूरों के बीच शुद्ध जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। डालसा पीएलवी ने असंगठित मजदूरों को जानकारी देते हुए कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए जल को बचाना है तभी जीवन बचेगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर तीन हिस्सा जल ही जल है , परन्तु धरती पर शुद्ध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के न्यासी, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवर समिति सदस्य, लघु उद्योग भारती के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोल्हान क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार तिवारी का निधन आज प्रात: 4:00 बजे हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद पार्वती श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में तुलसी भवन से जुडे़ कार्यकारिणी सदस्यों एवं साहित्यकारों में मुरलीधर केडिया, इंदर अग्रवाल, सुभाषचंद्र मुनका, डाॅo प्रसेनजित तिवारी, विमल जालान,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी मो. कैसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नाबालिग की मां के बयान पर बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी मो कैसर ने उनकी बेटी को शनिवार दोपहर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में…
शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच वितरित की गई पाठ्य सामग्री फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सरजामदा गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु का शहादत दिवस अलग अंदाज में मनाया गया. रविवार को आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए 70 से ज़्यादा बच्चों के बीच कॉपी-किताब (पाठ्य सामग्री) का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चैती छठ पर्व के अवसर पर जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 मार्च को दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान बसों को छूट दी गई है इसी तरह 25 मार्च को सुबह 3 बजे से सुबह 11 बजे तक भी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लागू रहेगी. यह निर्णय छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शनिवार को धूमधाम से गणगौर माता की पूजा की. इसे लेकर शहर के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब में जीणमाता मंगल पाठ समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सज-धज कर कुंवारी कन्याएं व नवविवाहित महिलाएं आयोजन में शामिल हुई. विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करने के बाद गणगौर विसर्जन किया गया. इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरें को अबीर-गुलाल भी लगाए. इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नाचते-गाते शिव-गौरी की प्रतिमा का विसर्जन किया. इस मौके पर उषा डोकानिया, माया बसयवतिया, किरण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में NTTF गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिचय दिया है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है। चयनित प्रशिक्षुओं को 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष (5.0 LPA) के आकर्षक पैकेज पर गुरुग्राम (हरियाणा) में नियुक्त किया गया है। यह सफलता संस्थान में प्रदान की जा रही उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जो छात्रों को उद्योग के लिए पूरी तरह…
