Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : गोलमुरी NTTF के 10 प्रशिक्षुओं का चयन मारुति सुजुकी में, ये मिला पैकेज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में NTTF गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिचय दिया है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है।

चयनित प्रशिक्षुओं को 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष (5.0 LPA) के आकर्षक पैकेज पर गुरुग्राम (हरियाणा) में नियुक्त किया गया है। यह सफलता संस्थान में प्रदान की जा रही उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जो छात्रों को उद्योग के लिए पूरी तरह तैयार (Industry-ready) बनाती है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कंपनी द्वारा आयोजित कठोर चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के उपरांत निम्नलिखित प्रशिक्षुओं ने सफलता प्राप्त की: करण प्रमाणिक, देवाशीष मुखी, जयंत महतो, सत्यजीत जेना, हिमांशु शेखर गोपे, सारिम मोहम्मद, हिमांशु रंजन, करण महतो, मोहम्मद इरफान सादिक एवं आयुष कुमार सोलंकी।

संस्थान के प्राचार्य एवं प्लेसमेंट अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, संकाय के मार्गदर्शन एवं संस्थान की गुणवत्ता-आधारित प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे कैंपस में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है तथा यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर