Author: फतेह लाइव • एडिटर
इलाके के मेन माफिया आबिद को तड़ीपार करवाने की कार्रवाई के बाद एक्शन मोड में हैं थाना प्रभारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर करारी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर परसुडीह बाजार समिति के पास गुरुवार देर रात छापेमारी के दौरान की गई. पुलिस ने मौके से रतन बास्ते उर्फ बुतरू और रौशन बारला को 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा. दोनों आरोपी पहले से पुलिस की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर कंबल सेवा की शुरुआत हुई, पिछले 25 वर्षों से संघ निरंतर जरूरतमंद व असहाय के बीच कंबल वितरण करने का काम करते आ रही है. शुक्रवार को संघ का जत्था संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बिरसानगर जोन नंबर 10, बिरसानगर जोन नंबर 3, रमनी काली मंदिर, बिरसानगर जोन नंबर 3C हरि मंदिर, जेम्को, मछुआ बस्ती, भक्तीनगर, बर्मामाइंस सहित अन्य स्थानों पर कंबल सेवा प्रदान की गई. मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने अपने हाथों से जरूरतमंदों…
तार कंपनी के नगर कीर्तन की मुसाबनी गुरुद्वारा में होगी समाप्ति, गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के लिए शोभा यात्रा का रूट फाइनल होने की होगी समीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक शुक्रवार को प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इससमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत, चार साहबजादे एवं माता गुजरी की शहादत को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे तार कंपनी गुरुद्वारा से निकलेगा, जो मुख्य सड़क से होते हुए मानगो पुल के…
13-14 दिसंबर को मनीफिट में दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह और कथावाचक चमकौर सिंह धन करेंगे संगत को निहाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख पंथ के नौवें पातशाह, हिन्द दी चादर, धर्म के रक्षक महान शहीद-श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज तथा भाई सती दास जी, भाई मति दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कल और परसों 13 व 14 दिसम्बर को मनिफिट के डीवीसी मैदान में दो दिवसीय 75वाँ भव्य कीर्तन व कथा दरबार सजाया जा रहा है. यह पवित्र समागम सिख नौजवान सभा (मनिफिट यूनिट) के तत्वावधान में साध-संगत…
वर्क्स जनरल ऑफिस लॉन में यूनियन के आम सदस्यों की ली जाएगी सहमति आमसभा का मूल मकसद कमेटी मेंबर की संख्या कम करना एवं कार्यकाल बढ़ाना गेट पास दिखा कर टाटा स्टील के किसी भी गेट से प्रवेश कर सकेंगे कर्मचारी आमसभा के प्रस्तावों पर सहमति का दस्तखत करने पर 400 का मिठाई कूपन फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील की मान्यता प्राप्त टाटा वर्कर्स यूनियन की कल यानी 13 दिसंबर को आमसभा होगी. इसमें यूनियन के सभी आम सदस्य भाग ले सकते हैं. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट और उससे जुड़ी नागरिक सेवाओं के कर्मचारी ही यूनियन के आम सदस्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिकानीपुर ने श्रीरामपुर को फाइनल में सीधे सेटों में 15-9 और 15-7 से मात देकर अंतर-ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया. शुक्रवार को बड़ाहरिहरपुर मैदान में खेले गए फाइनल में बिकानीपुर को श्रीरामपुर को हारने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. वॉलीबॉल प्रतियोगिता सरायकेला जिला के पदमपुर में अवस्थित बिजली उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड (एपीएनआरएल) के सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित की गयी थी. फाइनल मुकाबले में बिकानीपुर की टीम ने श्रीरामपुर को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच शानदार खेल देखने को मिला. मैच खत्म…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई एंव परसुडीह की यातायात समस्याओं को लेकर सेवा ही लक्ष्य संस्था बैनर तले अध्यक्ष मानिक मल्लिक के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक यातायात नीरज को एक 7 सूत्री मांग पत्र दिया गया. मानिक मल्लिक ने कहा कि इन इलाकों में ट्रैफिक की गंभीर समस्या है. डीएसपी ने संस्था को भरोसा दिलाया कि वह इसमें सुधार करेंगे. ये की गई मांग (1) जुगसलाई फाटक स्थित टिस्को कम्पनी गेट के सुबह के समय 6:30 बजे से 8 बजे तक प्रत्येक दिन जाम रहता है जिसके कारण स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नही पहुंच पाते हैं. उक्त स्थान…
शिविर की सफलता को लेकर संस्था कर रही व्यापक तैयारियां, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट व प्रशस्ति पत्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण द्वारा आगामी 14 दिसंबर (रविवार) को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था व्यापक स्तर पर तैयारियाँ कर रही है। संस्था के संरक्षक एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की उपस्थिति में लगातार बैठकें आयोजित कर लोगों को शिविर में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जा रहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया। पोस्टर जारी करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि अटल जी ने जीवनभर मानवता और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उसी से प्रेरणा ग्रहण कर उनके जयंती पर रक्तदान करना, रक्त की हर बूंद किसी ज़रूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है। मैं जमशेदपुरवासियों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जड़ी बूटियां के विशेषज्ञ वैद्य कैलाश महतो नहीं रहे. 94 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. उनके बेटे डॉक्टर मनु के अनुसार कल शनिवार सुबह दस बजे बारीडीह बाजार स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी और स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में संस्कार किया जाएगा. बेटे ने बताया कि गत दो दिसंबर को जांघ की हड्डी टूटने के कारण अस्पताल में इलाजरत थे और गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी हो गई. सब कुछ सामान्य था और शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे हृदय आघात हुआ. टीएमएच ले जाया गया और वहां उन्हें मृत घोषित…
