Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। वरीय अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल नेता सुधीर कुमार पप्पू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख ईसाई संतों के नाम पर स्कूल खोलने वाले बहुसंख्यक समुदाय के व्यक्ति अथवा संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रा की आत्महत्या प्रकरण के मद्देनजर धनबाद तेतुलमारी सेंट जेवियर स्कूल की मान्यता खत्म करने के साथ ही उसके निदेशक, प्रिंसिपल एवं संबंधित टीचर को गिरफ्तार करने तथा स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की है। उनके अनुसार देश मे मिशनरियों के खिलाफ दुष्प्रचार कर गलत धारणा बनाई जा रही है। धनबाद छात्रा आत्महत्या प्रकरण में भारतीय…
हुदू डुमरा सड़क और राजनगर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर 10 जुलाई से अनशन पर हैं ग्रामीण सरायकेला। भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में वर्षों से सड़क निर्माण एवं डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर सरायकेला क्षेत्र के ग्रामीण जनता आंदोलन कर रहे हैं. मांग पूरी नहीं होने से बाध्य होकर सरायकेला के अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर 10 जुलाई से बैठे गए हैं. इनकी मांग है कि हुदू डुमरा सड़क का निर्माण एवं राजनगर में डिग्री कॉलेज की बनाया जायेगा. सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह जिला भाजपा नेता…
जमशेदपुर। शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी तैयारी की है. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले को क्राइम कंट्रोल के लिए तीन जोन में बांटा गया है. तीनों जोन में 29 इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे. मंगलवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने यह निर्देश दिए. साथ ही इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति की सूची जारी की. 29 इंस्पेक्टर एक दिन क्राइम कंट्रोल के प्रभार में होंगे. इसके लिए 29 दिन का रोस्टर बनाया गया है. यह 12 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा. इसके लिए मेट्रो नामक व्हाट्सएप ग्रुप भी पुलिस द्वारा बनाया गया है, जिसमें चेकिंग की तस्वीर के…
जमशेदपुर। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले झारखंड आंदोलन के क्रांतिकारी निर्मल महतो को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया. झारखंड आंदोलन कारी संघर्ष मोर्चा ने आरोप लगाया कि झारखंड अलग राज्य का गठन हुए 22 वर्ष हो गए हैं. झारखंड आंदोलनकारी चिंहतिकरण आयोग का गठन हुए 12 वर्ष हो गए और निर्मल महतो के शहादत के 36 वर्ष हो गए. बावजूद इसके अब तक निर्मल महतो को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में झारखंड आंदोलनकारी चिन्ह्ति…
गम्हरिया। सरायकेला खरसावां जिले के घमरिया स्थित अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम ने जमीन के सीमांकन के एवज में 10 हज़ार रिश्वत लेते हुए राज किशोर भगत को धर दबोचा. एसीबी की टीम राज किशोर भगत को गिरफ्तार कर जमशेदपुर स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में लाकर पूछताछ कर रही है. बड़ा गम्हरिया निवासी मनोज कुमार सिंह की धर्मपत्नी गायत्री देवी और उनकी बहन रीता देवी के नाम से गम्हरिया में जमीन है. इस जमीन के सीमांकन के लिए उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था. आवेदन के आलोक में आमीन राज किशोर भगत ने जाकर सीमांकन किया, पर उन्हें नक्शा…
जमशेदपुर। अभिभावक संघ के द्वारा झारखण्ड राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू किये जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन सह धरना जिला मुख्यालय के समक्ष दिया गया. उन्होंने जल्द से जल्द इसे लागू किये जाने की मांग की. अनशन सह धरना का नेतृत्व कर रहे अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा की नई शिक्षा नीति के तहत अभिवंचित वर्ग के छात्रों कों कक्षा 12 तक की पढ़ाई निशुल्क करवाई जानी है, जबकि झारखण्ड राज्य में ऐसा नहीं हो रहा है. यहां पुराने पद्धति के तहत केवल कक्षा आठ तक ही निशुल्क शिक्षा प्रदान की…
जमशेदपुर। सांसद बिद्युत वरण महतो ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के जमशेदपुर आगमन पर उनका स्वागत किया. शहर आगमन पर कर्मवीर ने सांसद बिद्युत वरण महतो से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मुलाकात की. सांसद महतो ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया. कर्मवीर ने सांसद महतो से उनका कुशलक्षेम पूछा एवं हालचाल जाना. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह भी उपस्थित थे.
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार बुधवार को टीम ने बहरागोड़ा थाना अंतर्गत कोइमा एवं धतिका में छापामारी की. इस दौरान अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापामारी कर विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब एवं बियर बरामद कर जब्त किया गया. हर बार की तरह शराब माफिया पहले ही फरार हो गए. शराब विक्रेताओं के विरुद्ध उत्पाद थाना में फरार अभियोग दर्ज किया गया है. मौके से 8.76 लीटर विदेशी शराब, जबकि 7.8 लीटर बियर जब्त की गई है.
जमशेदपुर। बुधवार को आजसू पार्टी द्वारा निर्देशित भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बोडाम प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर 29 सूत्री मांग पत्र के रूप में ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष माणिक चंद्र महतो कर रहे थे, जबकि संचालन सुखुलाल सिंह और धन्यवाद तरनी महतो ने किया. प्रदर्शन में बतौर अतिथि पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सबसे पहले बोड़ाम बाजार से जुलूस की शक्ल में बोड़ाम प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया. इससे पूर्व चुवाड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो के ऊपर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया.…
जमशेदपुर। पारडीह स्थित काली मंदिर परिसर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव भक्तों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ. लगातार वर्ष 2009 से यह जत्था पारडीह युवा कांवरिया संघ के बैनर तले बाबा नगरी देवघर जाता है. इस मौके पर रवानगी से पूर्व काली मंदिर परिसर मे महंत विद्यानंद सरस्वती एवं कांग्रेस नेता सह समाजसेवी पप्पू सिंह मौजूद रहे. महंत सरस्वती से सभी शिव भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही पप्पू सिंह ने सभी शिव भक्तों कों भगवा गमछा प्रदान करते हुए सभी के सुखद यात्रा की कामना करते हुए सभी शिव भक्तों कों…
