Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। 15 वर्षों से लंबे इंतजार के बाद साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन चक्रधरपुर डिविजन का पीएनएम बुधवार को संपन्न हुआ, जिसमें मेंस यूनियन चक्रधरपुर मंडल के मंडल संयोजक एमके सिंह एवं अन्य साथियों के साथ चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम एजे राठौर एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ स्टाफ से संबंधित स्थाई मीटिंग वार्ता (PNM) बहुत ही सौहार्दपूर्ण एवं खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ. इसमें बहुत सारे स्टाफ से संबंधित समस्याओं का समाधान यूनियन के पदाधिकारियों एवं मंडल के सभी रेलवे के अधिकारियों के साथ मिलकर संपन्न कराया एवं साथ में लिखित आश्वासन रेलवे के अधिकारियों के द्वारा समय अवधि के…
रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वान पर मौन सत्याग्रह कार्यक्रम रांची राजधानी में आयोजित हुआ. उसमें शामिल होने हेतू पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का काफिला जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष से सुबह राँची के मोहराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष पहुँचा. जहाँ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित मौन सत्याग्रह में सैकड़ो कांग्रेसजन के साथ शामिल हुए. कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम, विधायकगण शामिल हुए. मौन सत्याग्रह का आयोजन भाजपा सरकार के कुनीति के खिलाफ तथा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी…
जमशेदपुर। सिख नौजवान सभा मानगो यूनिट ने शिक्षा की क्षेत्र में एक पहल करते हुए जमशेदपुर के नागरिकों को कंप्यूटर की प्राथमिक शिक्षा निःशुल्क देने की घोषणा की है. शुक्रवार को सभा के महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने घोषणा करते हुए बताया की 16 जुलाई से गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में हर उम्र के नागरिकों को कंप्यूटर साक्षर बनाया जायेगा. हर रविवार सुबह 11 से 12.30 बजे तक चलेगी क्लास मानगो के कंप्यूटर विशेषज्ञ अमरिंदर सिंह 16 जुलाई से हर रविवार को कंप्यूटर की प्राथमिक शिक्षा देंगे. अमरिंदर सिंह का कहना है कि कंप्यूटर कक्षाओं में कंप्यूटर सम्बंधित विभिन्न पाठ्यक्रम…
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को हुई. एक बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोरी लाल और जय नारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे. पार्टी में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है. इनका जीवन आदर्श कार्यकर्ताओं की आने वाली पीढ़ी को भविष्य में प्रेरित करता रहेगा. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा जिन लोगों ने किशोरी लाल एवं जय नारायण सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि…
जमशेदपुर। जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने बुधवार को जमशेदपुर प्रमंडल के विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन देकर क्षेत्र में बिजली की समस्या से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि हमारे जिला परिषद क्षेत्र में बिजली कि काफी समस्याएं हैं और इन समस्याओ के विषय में इससे पहले भी आपको पत्र द्वारा सूचित किया गया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया. इसलिए पुनः पत्र द्वारा बिजली से जुड़ी जन समस्याओ के विषय में अवगत करा रही हूं. डोमान सिंह कालोनी में 11 हजार का हाई टेंशन तार क्षतिग्रस्त स्थिति में है. भविष्य में…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ भाकपा माओवादियों के साथ मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट को गोली लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हैं. डिप्टी कमांडेट का नाम दीपक कुमार तिवारी है. वह 209 कोबरा बटालियन में तैनात है. उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पंचालबुरु गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 209 कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार घात लगाए नक्सलियों ने कोबरा बटालियन पर…
धार्मिक कार्यक्रम में खलल पैदा करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है: विकास सिंह जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल हो रहे कदमा के शिव भक्तों ने कदमा थाना में प्रदर्शन कर कदमा में लगे हार्डिंग्स खोलने का विरोध प्रकट किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि संघ के प्रचार प्रसार के साथ-साथ यात्रा में शामिल हो रहे शिव भक्तों एवं उनके परिवार के लोगों के साथ कांवर यात्रा के समय से संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से कदमा बाजार एवं रामनगर चौक…
धनबाद. आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख शंकर डे को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बारे बताया जाता है शंकर डे ग्राम रक्षा दल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे. तभी उनके गांव पूर्वी टुंडी दुमा के कुछ दूरी पर अपराधियों ने उन्हें घेरकर सात गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आज सुबह जब गांव के लोगों ने उन्हें खून से लथपथ देखा तो किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. शंकर वन बंधु…
सरायकेला। जिला के राजनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां बुधवार अहले सुबह से ही झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और 2 किसान सहित तीन लोगों को रौंद दिया है. हाथी के हमले से एक 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. पहली घटना सुबह 5:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जहां टांगरानी में खेत से लौट रहे 55 वर्षीय किसान जयपाल सोय को हाथी ने पटक दिया. गनीमत रही…
जमशेदपुर। मानगो जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित जेकेएस कॉलोनी में रहने वाले पंकज मिश्रा के 22 वर्षीय इकलौते बेटे आर्यन मिश्रा की भुवनेश्वर स्थित नदी में डूबने से मौत हो गई. पंकज मिश्रा के इकलौते बेटे आर्यन ने पहले बीबीए की पढ़ाई कोलकाता में पूरी की. उसके बाद एमबीए की पढ़ाई पढ़ने के लिए भुवनेश्वर में दाखिला कराया था. जानकारी के अनुसार अपने आठ मित्रों के साथ भुवनेश्वर के नदी में नहाने गया था. जहां आर्यन मिश्रा के साथ-साथ तीन और साथियों की मौत भी नदी में डूबने से हो गई है. देवघर पहुंचते ही दादा-दादी को मिली खबर, घर…
