Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। परसुडीह थाना अंतर्गत खखड़ीपाडा में उस समय सनसनी फैल गई. जब आपसी पारिवारिक विवाद में पति प्रेमचंद पात्रो ने अपनी पत्नी पूनम पात्रो की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमचंद पात्रो को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सारे सामान बरामद कर लिए हैं, जिससे उसने पत्नी की हत्या की थी. जानकारी के अनुसार प्रेमचंद पात्रो और उसकी पत्नी पूनम पात्रो जादूगोड़ा के निवासी हैं. प्रेम विवाह कर वर्तमान समय में दोनों किराए के मकान लेकर परसुडीह खखड़ीपाड़ा में रह रहे थे और दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे थे. परसुडीह थाना…
पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को की शिकायत, कार्रवाई का मिला आश्वासन जमशेदपुर। खासमहल स्थित सदर अस्पताल में समय पर चिकित्सक के नहीं आने पर बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी से मिलकर उन्हें 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. पत्र की एक कॉपी उपायुक्त एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी दी है. सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि सदर अस्पताल के ओपीडी के समय पर अधिकांश चिकित्सक अपने चिकित्सक कक्ष में नहीं रहते हैं, जिसके कारण दूर दराज से आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ईलाज के…
जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट खरकई नदी में दोस्तों संग खेलने गए 12 वर्षीय कीताडीह निवासी विकास यादव की डूब जाने से मौत हो गई. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 12 वर्षीय विकास यादव अपने पड़ोस के ही दो साथियों के साथ खेलने के लिए सोमवार दोपहर घर से बाहर निकला, फिर लौट कर नहीं आया. परिजनों ने विकास की काफी खोजबीन की पर कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. मंगलवार सुबह अचानक परसुडीह पुलिस से सूचना प्राप्त हुई की उनके पुत्र का शव भाग बड़ा बड़ौदा घाट खरकाई नदी…
बबलू खान/मोहम्मद शहजाद आलम लातेहार. जिले में हाल सर्वे में गड़बड़ी से लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग इसे लेकर खासा परेशान हैं. अक्सर लोग आपस में उलझ कर मारपीट कर ले रहे हैं. अगर इसमें सुधार नहीं किया जाता है तो खून खराबा होने की आशंका से मुंह भी नहीं मोड़ा जा सकता है. अगर क्रमवार देखा जाए तो इस सर्वे में अनेकों प्रकार की गड़बड़ियां हैं, जिसके बावजूद भी इसी हाल सर्वे के अनुसार जमीन की खरीद बिक्री मोटेशन हो रही है, जबकि सरकार इस सर्वे को गलत मान चुकी है. उसके बावजूद…
बबलू खान. लातेहार. योजना की लागत 44 करोड़, 2018-19 में हुआ था प्रारंभ. सभी घरों से कनेक्शन के नाम पर लिया गया था 100-100 रू. अभी तक कई घरों में नहीं पहुंचा है कनेक्शन. वही कनेक्शन के बाद भी कई घरों तक नहीं पहुंचा है सप्लाई का पानी, आख़िर इस योजना में कब तक लगा रहेगा ग्रहण, कब तक इस योजना का पूर्ण रूप से लाभ उठा पाएंगे ग्रामीण, इस तरह का कार्य होना संवेदक एवं विभाग पर क्या नहीं करता खड़ा सवालिया निशान? जंगल पहाड़ से घिरा है महुआडांड़, कितने गांव आज भी झरना व चुआड़ी पर है निर्भर…
जूना आखड़ा के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती की देख रेख में संपन्न होगा पूरा अनुष्ठान, कांग्रेस नेता पप्पू सिंह हुए शामिल जमशेदपुर। पारडीह स्थित काली मंदिर शिवालय में सावन माह की पहली सोमवार यानी सोमवार से महा- मृत्युंजय जाप का अनुष्ठान शुरू हुआ. इस मौके पर कांग्रेस नेता सह प्रखर समाजसेवी पप्पू सिंह भी शामिल हुए. विधि विधान से यहां इस पवित्र अनुष्ठान की शुरुआत हुई. इस बार सावन का महीना लगातार 58 दिनों तक रहेगा. 58 दिन रहेगा सावन, 18 साल बाद आया संयोग ऐसा संयोग लगभग 18 वर्षो बाद आया है और यह काफ़ी फलदायक माना गया…
चरणजीत सिंह, (चीफ एडिटर) जमशेदपुर। लौहनगरी में श्री राजस्थान शिवमंदिर, जुगसलाई 97 वर्ष प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था है. वैसे तो यहां रोजाना भक्त प्रभु की आराधना करने आते हैं, लेकिन सावन माह में यहां विशेष नजारा रहता है, जो आकर्षण का केंद्र होता है. साथ ही भोले बाबा की गूंज से सारा इलाका गूंजमान हो रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है. रोजाना पांच विद्वान की ओर से किया जा रहा सश्वर पाठ संस्था के सदस्य सांवर लाल शर्मा बताते हैं कि पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मंदिर में विशेष विद्युत सज्जा एवं भगवान श्री भोले नाथ…
बेल कराने के नाम पर व्यवसायियों के सामने निम्न स्तर से गिड़गिड़ाता था : एसएसपी जमशेदपुर। कारोबारियों से रांची के होटवार जेल में बंद उपेंद्र सिंह हत्याकांड के सजायाफ्ता सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी परसुडीह निवासी बंटी गुहा को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इस मामले में सिदगोड़ा निवासी अमित चावला ने 5 जुलाई को सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराया था. अमित ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है. शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस…
जमशेदपुर। मानगो में दो गैंग के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से बड़ी मात्रा में पुलिस ने हथियार व कारतूस बरामद किया है. सोमवार को मामले का खुलासा एसएसपी प्रभात कुमार ने किया. दो दिन पहले मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार के पास मछली व्यवसाय से रंगदारी लेने साथी साथ पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम करने के उद्देश्य से दो गैंग आपस में ही भीड़ गए थे और उनके बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की…
जमशेदपुर। आजसू पार्टी पटमदा प्रखंड कमेटी के बैनर तले सोमवार को पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थानीय समस्याओं एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से चुनाव पूर्व जारी घोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों को लागू करने आदि समेत 25 सूत्री मांग पत्र बीडीओ अरविंद बेदिया को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा. इस दौरान मौजूद बीडीओ व सीओ से पूर्व मंत्री ने जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्रों के निर्गत होने में विलंब होने, जमीन के खारिज-दाखिल एवं ऑनलाईन…
