Jamshedpur Sawan Special : 97 वर्ष पुराना है राजस्थान शिव मंदिर, सावन माह में की गई विशेष विद्युत सज्जा, पुष्पों से किया बाबा का श्रृंगार, भक्तों से की गई अपील

SHARE:

 चरणजीत सिंह, (चीफ एडिटर)

जमशेदपुर।

लौहनगरी में श्री राजस्थान शिवमंदिर, जुगसलाई 97 वर्ष प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था है. वैसे तो यहां रोजाना भक्त प्रभु की आराधना करने आते हैं, लेकिन सावन माह में यहां विशेष नजारा रहता है, जो आकर्षण का केंद्र होता है. साथ ही भोले बाबा की गूंज से सारा इलाका गूंजमान हो रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रोजाना पांच विद्वान की ओर से किया जा रहा सश्वर पाठ

संस्था के सदस्य सांवर लाल शर्मा बताते हैं कि पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मंदिर में विशेष विद्युत सज्जा एवं भगवान श्री भोले नाथ का पुष्पों से आकर्ष श्रंगार किया जाता है. संध्या आरती के पश्चात भगवान श्री आशुतोष के दरबार में प्रति दिन पांच विद्वानों के द्वारा अन्य धर्म प्रेमी बंधुओं के साथ महिमन स्त्रोत का सस्वर पाठ किया जायेगा. भगवान श्री भोलेनाथ के श्रावण मास के अवसर पर विशेष आरती पूजा करते हुए प्रसाद वितरण भी किया जाता है.

भक्तों से पहुंचने की अपील

मंदिर कमेटी की ओर से नगर के सभी शिवभक्तों से, माता बहनों से आग्रह किया गया है कि पवित्र श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में पधार कर भोले बाबा का आशीर्वाद ग्रहण करें. श्री राजस्थान शिवमंदिर कमेटी, जुगसलाई आप सभी शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत करती है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें