Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। आजसू का गुरुवार दोपहर 1 बजे जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत जुगसलाई स्थित आजसू कार्यालय से जुलूस की शक्ल से हुई और स्वर्गीय बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद जुलूस के रूप में सभी आंदोलनकारी जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष तनवीर आलम उर्फ राजू ने की, जबकि संचालन संजय करुआ ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन स्वरूप मल्लिक ने किया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि पार्टी के मुख्य अतिथि के…

Read More

जमशेदपुर। हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी बागबेड़ा रोड नंबर 1 में पार्थिव महादेव की पूजा गुरुवार को धूम धाम से मनाई गई. विद्यापति परिषद संस्था के मुख्य संरक्षक सह अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा ने सांसद विद्युत् वरण महतो को शॉल ओढ़ा कर और मिथिला की पगड़ी पहना कर सम्मानित किया. सांसद महतो ने इस अवसर पर सकल समाज के उन्नति और प्रगति के लिए भगवान महादेव से कामना की और संस्था को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. संस्था के संरक्षक पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि विद्यापति परिषद का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा एवं एक हॉल का निर्माण किया…

Read More

जमशेदपुर। साकची अग्रसेन भवन के प्रांगण में मुकेश मित्तल की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया. बैठक का उद्देश्य आगामी 17 जुलाई को होने वाले कावड़ यात्रा के आयोजन के ऊपर चर्चा करना एवं सभी का सुझाव लेना था. इस बैठक में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति ने भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए. बैठक में सर्वप्रथम जिला महासचिव सीए विवेक चौधरी ने कांवड़ यात्रा की रूपरेखा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने…

Read More

जमशेदपुर। धनबाद में आयोजित 19वीं झारखंड स्टेट जूनियर वूशु चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिले से पदक जीतने वाले खिलाड़ी गुरुवार को शहर पहुंचे. इन खिलाड़ियों में यमुना लोहार (गोल्ड मेडल), प्रियंका मोदक (सिल्वर मेडल), प्राप्ति महतो (ब्रांऊच मेडल), एमडी ताथीर अहमद (ब्रांऊच मेडल) एवं नाजिया इमाम (ब्रांऊच मेडल) ने पदक जीतकर पूर्वी सिंहभूम जिले का मान बढ़ाया है. प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का नेतृत्व जिला सचिव गोकुल आनंद मिश्रा एवं सहसचिव विजय सोय ने किया. साथ ही कोच और मैनेजर के रूप में आनंद कुमार और राजू कर्मकार शामिल रहे. वहीं, पदक विजेता खिलाड़ियों के जमशेदपुर पहुंचने पर भाजपा…

Read More

गम्हरिया। हुदू डूमरा जर्जर सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कालेज की मांग पर चार दिन से जारी आमरण अनशन समाप्त हो गया. भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा कि अनुमंडल कार्यालय में अनशन पर बैठे हुदू डूमरा पंचायत के ग्रामीणों की परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन के इशारे पर झारखंड सरकार और प्रशासन ने सुध नहीं ली. अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ती देख अनशनकारियों के नेतृत्वकर्ता आंदोलनकारी सह भाजपा नेता रमेश हांसदा को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सरायकेला भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व डिप्टी मेयर बाबी सिंह, सरायकेला…

Read More

जमशेदपुर। राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा है कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) के नाम पर पहचान सिद्धांत परंपरा एवं जीवन मूल्य से किसी प्रकार का समझौता सिख स्वीकार नहीं करेंगे. विधि आयोग द्वारा पिछले एक महीने से इस मामले में ऑनलाइन राय मांगी जा रही है, जो नागरिकों के साथ बहुत ही घटिया मजाक है. केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय एवं विधि आयोग द्वारा नागरिक के समक्ष सरकार की मंशा को दर्शाते हुए ड्राफ्ट भेजा जाना चाहिए था और इसमें नागरिकों से राय ली जानी चाहिए थी. भारतीय संविधान में नागरिकों के धार्मिक…

Read More

जमशेदपुर। बिष्टुपुर, सीएच एरिया स्तिथ *I D Saloon* में *Kerastase Hair Care* उत्पाद की शुरूआत की जाएगी. *Kerastase* अभी तक भारत के बड़े शहरों में ही उपलब्ध है. झारखंड के जमशेदपुर के *ID Saloon* से इसकी शुरुआत राज्य में और शहर में हो रही है. इसके उत्पाद औऱ सर्विस दोनों उपलब्ध रहेगी, जिसकी विधिवत शुरुआत *ID Saloon* के संचालक सह प्रतिष्ठित हेयर स्टाइलिस्ट, जिन्होंने सिर्फ भारत की नहीं, बाकी देशों में भी अपनी हेयर स्टाइलिस्ट की अलग पहचान बनाने वाले *दिलीप चौधरी*,*लॉरियल* के एम डी, *Kerastase* की टीम एवं शहर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य लोग करेंगे.

Read More

जमशेदपुर। गोलमुरी पुलिस चोरी की चार स्कूटी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो आजादनगर निवासी मो. इस्माइल, भुईयांडीह निवासी सावन कालिंदी उर्फ कालिया और सुनील कालिंदी उर्फ प्रदीप शामिल है. गुरुवार को थाना में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि 1 मई को मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अहमद की स्कूटी चोरी कर ली गई थी. फिरदौस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान मो. इस्माइल को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो स्कूटी बरामद की गई. इस्माइल से पूछताछ के बाद ने आरोपियों…

Read More

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था आगाज के संस्थापक अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता इंदरजीत सिंह ने गुरुवार को ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किया. जैसा कि ज्ञात है रांची के निवासी आभा लकड़ा जो की रांची के अस्पताल में एडमिट हैं. उनका इलाज सुचारू रूप से हो सके, इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी. ब्लड बैंक ने इंदरजीत सिंह से संपर्क किया गया. इंदरजीत सिंह ने तुरंत ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इससे पूर्व भी इंदरजीत सिंह 13 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. इस मौके पर इंदर का हौंसला अफजाई करने के लिये मुख्य रूप से संस्था के हरविंदर सिंह…

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील द्वारा मीडिया के लिए आयोजित एथिक्स क्विज में ‘दी पायनियर’ के परविन्दर भाटिया और दी एवेन्यू मेल के मनप्रीत सिंह भाटिया ने बाजी मारी. टाटा स्टील ने सेंटर फॉर एक्सीलेंस, जमशेदपुर में मीडिया के लिए एथिक्स क्विज का आयोजन किया. क्विज में जमशेदपुर के 24 से अधिक मीडियाकर्मियों ने भाग लिया, जबकि जमशेदपुर के कई प्रतिष्ठित पत्रकार क्विज देखने आये. क्विज़ की शुरुआत 30 प्रश्नों के प्रारंभिक दौर से हुई, जिसका उत्तर प्रतिभागियों को प्रत्येक टीम में 2 सदस्यों के समूह में देना था. प्रारंभिक दौर के मूल्यांकन के बाद, अंतिम बजर राउंड में भाग लेने के…

Read More