Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। मानसी और टाटा मोटर्स ऑफिसर वॉइस एसोसिएशन ने टेल्को क्लब में अपना वार्षिक बालिका छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी शामिल हुए. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक, छात्र एवं गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. मानसी की प्रबंधन समिति के सदस्य जिनमें अध्यक्ष रश्मि कुलकर्णी, सचिव सरिता कुमार, संयुक्त सचिव रीना पदन, कोषाध्यक्ष रंजना नारायण, संयुक्त कोषाध्यक्ष ज्योति बट्टू उपस्थित थे और मानसी की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. बताया गया कि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और आजीविका का समर्थन करने वाली गतिविधियों में…
जमशेदपुर। साकची शाखा में राष्ट्रीय बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक 116 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर शाखा प्रबंधक चंदन कुमार एवं पुराने खाताधारक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने संयुक्त रूप से केक काटा और बधाई दी तथा इसकी स्वर्णिम सफलता की कामना की. चंदन कुमार ने याद करते हुए कहा कि पंजाब में भाई वीर सिंह, सर सुंदर सिंह मजीठिया और त्रिलोचन सिंह ने जिन उद्देश्यों के लिए स्थापित किया था. उससे व्यापक रूप में बैंककर्मी पूरी कार्यक्षमता के साथ देश के आर्थिक विकास एवं ग्राहकों की सुविधाएं के उन्नयन में योगदान दे रहे हैं. केवल ग्राहकों…
जमशेदपुर। नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों पर पड़ रहे प्रतिकूल असर के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन जमशेदपुर ने मोर्चा खोल दिया है. इनके द्वारा एक मांग पत्र भी देश के महामहिम राष्ट्रपति को भेजा गया है. शनिवार को फेडरेशन के सदस्यों ने एक वार्ता कर इसकी जानकारी दी. इन्होंने कहा की वर्तमान समय में नई शिक्षा नीति के तहत कालेजों मे इंटर की पढ़ाई बंद हो गई है. साथ ही ग्रेजुएशन के पढ़ाई से पूर्व की परीक्षा की फीस में भी अत्यधिक बढ़ोतरी कर दी गई है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के वैसे छात्र जो मेधावी हैं, लेकिन आर्थिक…
Jamshedpur : साकची थाना शांति समिति की बैठक, रैश ड्राइविंग और भड़काऊ मैसेज करने वालों पर पुलिस की नजर
जमशेदपुर। साकची थाना शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से सिटी एएसपी सुमित अग्रवाल, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार तथा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित थे. एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कोई भी रैश ड्राइविंग ना करें तथा सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट साझा ना करें, जिस पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि आमबागान मैदान और अन्य जहां भी नमाज होनी है. वहां की सफाई की समुचित व्यवस्था…
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) में गुरचरण सिंह बिल्ला को महासचिव बनाये जाने का विरोध भी शुरु हो गया है. रंगरेटा महासभा गोलबंद होने लगे हैं. महासभा के प्रधान मंजीत सिंह गिल और टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान एवं सीजीपीसी के पूर्व महासचिव जसबीर सिंह पदरी ने फतेह लाइव न्यूज को संयुक्त बयान देते हुए प्रधान भगवान सिंह से बिल्ला को हटाने की अपील की है. सिख नेताद्वय का कहना है कि सीजीपीसी में पूर्व प्रधान निरंजन सिंह किंग के समय से ही प्रथा रही है कि महासचिव रंगरेटा समाज का रहेगा. अभी तक वैसे ही चलता आया है,…
जमशेदपुर. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले के राजरप्पा में स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की सुख- समृद्धि व खुशहाली कामना की. विधायक ने कहा कि देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने से मन को शांति मिलती है. विधायक ने कहा कि छिन्नमस्ता देवी को समर्पित यह एक हिन्दू मंदिर व तीर्थस्थान है. मंदिर में बिना सिर वाली देवी की पूजा होती है. उन्होंने कहा कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है देवी मां का ये मंदिर. यहां विभिन्न राज्यों के लोग शामिल होकर मां…
जमशेदपुर। रेलवे टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन के बीच टाटानगर आरपीएफ सीआईबी ने एक बड़ी कार्रवाई की है. जहां बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में एक हाईटेक टिकट दलाल मनीष कुमार को धर दबोचा. उसके पास से करीब तीन लाख मूल्य के 85 तत्काल टिकट बरामद हुए. जिनमें 11 लाइव टिकट शामिल हैं. यानी इन टिकटों से यात्रा अभी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही टाटा आरपीएफ सीआईबी के डीआई शैलेश चंद्रा ने गुप्त सूचना पर अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर उक्त कार्रवाई करवा डाली. यह छापामारी विगत 21 जून को की गई थी. आरोपी को…
जमशेदपुर। सोनारी थाना अंतर्गत कागलनगर क्लब हाउस प्रेक्षागृह में शांति समिति की बैठक सोनारी थाना प्रभारी विष्णु रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई. इस बैठक में बकरीद पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाने पर चर्चा की गई. मौके पर एडीसी सौरभ कुमार ने कहा कि पर्व उल्लास का प्रतीक होता है. ऐसे में पर्व को शांति खुशहाली से मनाएं. शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने भी भाईचारे एवं सद्भावना पूर्वक पर्व को मनाने की अपील की. सोनारी थाना प्रभारी विष्णु रावत ने कहा कि आपसी भाईचारे सौंदर्यपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का अगर कोई असामाजिक…
जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ सीआईबी ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को आदित्यपुर आशियाना ट्रेड सेंटर में छापामारी की. यहां उत्तम ई सर्विस की दुकान में कार्रवाई करते हुए 55 हजार मूल्य के 53 रेलवे टिकट जब्त किये गए. इनमें आठ लाइव टिकट थी, जिसमें यात्रा होनी बाकी थी. छापामारी का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने किया. मौके से दुकान संचालक उत्तम कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ सीआईबी ने दुकान का कंप्यूटर, सिस्टम, मोबाइल व नगद बरामद करते हुए जब्त कर लिया. शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है. इधर, सूत्रों…
जमशेदपुर। भारतीय कृष्णा भावनामृत संघ द्वारा श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष में श्री राजस्थान भवन (मौसी बाड़ी) मानगो में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्री धाम वृंदावन से पधारे हुए कथा व्यास पूज्य संत श्री युगल किशोर शास्त्री ने प्रवचन दिया. उन्होंने भगवान शिव और दक्ष प्रजापति का मनोमालिन्य, माता सती का अपने पिता के यज्ञ उत्सव में जाने की जिद करना, माता सती का अग्नि कुंड प्रवेश, वीरभद्र कृत, दक्ष यज्ञ विध्वंस और दक्ष वध, ध्रुव जी का वन गमन एवं भगवान का दर्शन, राजा वेन की कथा, महाराजा पृथु का आविर्भाव एवं राज्य…
