Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी में किया स्वागत फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस और अन्य दलों के दर्जनों युवा रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद महतो, निमाई अग्रवाल, किरण सिंह, विजय पांडे, सौरभ सुमन, गौरव कुमार सिंह, रंजन दुबे, के. संतोष, सागर सिंह, रवि सिंह, रविशंकर सिंह, रीता सिंह, अनुज श्रीवास्तव, विशेष पांडेय, अभिषेक सिंह समेत अन्य युवक भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा व्यावसायिक…
बीजेपी में नहीं है कोई डा.अजय कुमार जैसा ईमानदार नेता जिस परिवार ने महिलाओं का अपमान किया, आज लो महिला की सुरक्षा की बात करता है फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कांग्रेसी नेता बबलू झा जिला उपाध्यक्ष ने रविवार को प्रेस बयान जारी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डा. अजय कुमार ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भाजपाईयों को यह मालूम ही नहीं कि डा.अजय कुमार एक ऐसे पुलिस अधिकारी रहे है, जिन्हें सबसे कम उम्र में राष्ट्पति ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया, इतना ही नहीं 90 के दशक में अपराधियों में डा. अजय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा प्रत्याशी शिवशंकर ने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमन किया सबसे पहले वे मिलिनियम पार्क टेल्को पहुंचे,वहां वे उपस्थित सभी लोगों से मिलकर सहयोग व आशीर्वाद मांगा साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए कहा – आपके बच्चों का भविष्य नीति निर्धारकों के हाथों में है। अगर आपके जनप्रतिनिधि इनके लिए अवसरों का अंबार नही लगा पाए तो ये बच्चे बहुत मेहनत करके भी एक अच्छे जीवन यापन से चूक जाएंगे। आज जो हो रहा उसे गौर से देखिएगा तो समझ पाइयेगा की आवश्यक डिग्री और कौशलता हासिल करके भी युवा बेरोजगार है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने रघुवर दास से पूछा है कि पूर्वी की जनता के लिए उन्होंने 20 सालों में क्या किया। कौन से क्षेत्र में आम जनता को राहत पहुंचाई। आज पूर्वी की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है. मुख्यमंत्री रहते हुए भी ना तो कोई सरकारी स्कूल की मॉडल बना सके ना ही एक अस्पताल का निर्माण करा पाए. कई कम्पनी का विस्थापन हो गया. पर इनके कान में जू तक नहीं रेंगी. साथ ही भाजपा नेताओं को…
महिलाओं ने कहा- नारी शक्ति का अपमान करना कांग्रेस नेताओं की बन गयी है आदत, माफी ना मांगने पर सार्वजनिक रूप से घेराव की दी चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पर कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार द्वारा किये गए आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी पर क्षेत्र की महिलाएं सड़क पर उतर आई है। रविवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार के महिला विरोधी बयान पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एग्रिको गोलचक्कर पर जुटी महिलाओं ने कहा कि डॉ. अजय कुमार द्वारा भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू पर की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका विधानसभा अंतर्गत हाता में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय मुख्य कार्यालय का विधिवत रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार आदि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर भव्य तरीके से कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, मनोज सरदार, गणेश सरदार, देवी भूमिज, होपना महली, डोमन टुडू, खेलाराम बेसरा, राजू कुंडू, दुलाल मुखर्जी, विष्णु कुंभकार, सूरज मंडल, पार्वती मुंडा, पप्पू सरकार, सुदीप दे, संजय कुंडू, कृष्णा नंदी, विभीषण सरदार, श्यामल…
रघुवर के लाल के कारनामे ने कर रखा है सबको हाल बेहाल पार्टी में कोई अंतरविरोध नहीं, डा. अजय कुमार की जीत पार्टी की जीत होगी : आनंद बिहारी दुबे फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी ने डॉ. अजय कुमार और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस का वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने संयुक्त रुप से रविवार को सिदगोड़ा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मीडिया को संबोधित किया. डा. अजय ने कहा कि रघुवर दास की बहू जब अपने पति ललित दास एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर अंकुश नहीं लगा पाई है तो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा की जमशेदपुर पूर्वी की जनता डॉ अजय कुमार से यह जानना चाहती है कि क्या यह बात सही है कि आपने पांडिचेरी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की लेकिन डॉक्टर बनने के बाद एमबीबीएस नहीं रहे और डॉक्टरी छोड़ दी। उसके बाद आपने आईपीएस बनकर जनता की सेवा करने की शपथ ली, लेकिन आईपीएस की नौकरी छोड़ दी, फिर आपने एक्सएलआरआई से एमबीए की डिग्री लेकर टाटा मोटर्स की नौकरी दलाली के लिए की, जिसमें आपका स्वार्थ की पूर्ति नहीं हुई, तो वह नौकरी…
प्रदेश महामंत्री अरुण मंडल के समक्ष देवघर में ली सदस्यता फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को पूर्व जिप सदस्य एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ ‘ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक’ (AIFB) के प्रदेश महामंत्री अरुण मंडल के समक्ष देवघर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। यादव सहित फॉरवर्ड ब्लॉक में शामिल होने वाले सभी साथियों को महामंत्री मंडल ने पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक में शामिल होने वालों ने पार्टी का सदस्यता फॉर्म भरकर सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा पत्र का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका विधानसभा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा के कीताडीह स्थित यादव समाज भवन में गठबंधन दल के नेताओं के साथ पोटका इंडिया गठबन्धन के झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने गठबंधन दलों के नेताओं के एक साथ एक बैठक की। इस बैठक में मौजूद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में गठबंधन के प्रत्याशी संजीव सरदार को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही 5 वर्षों में हेमंत सरकार के द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।
