Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Jamshedpur : डॉ.अजय ने हर क्षेत्र में लहराया परचम : बबलू झा

SHARE:

बीजेपी में नहीं है कोई डा.अजय कुमार जैसा ईमानदार नेता

जिस परिवार ने महिलाओं का अपमान किया, आज लो महिला की सुरक्षा की बात करता है

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर के कांग्रेसी नेता बबलू झा जिला उपाध्यक्ष ने रविवार को प्रेस बयान जारी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डा. अजय कुमार ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भाजपाईयों को यह मालूम ही नहीं कि डा.अजय कुमार एक ऐसे पुलिस अधिकारी रहे है, जिन्हें सबसे कम उम्र में राष्ट्पति ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया, इतना ही नहीं 90 के दशक में अपराधियों में डा. अजय कुमार का दहशत था। जब पूरा जमशेदपुर अपराधियों के आतंक उफान पर था, दिन दहाड़े हत्याए हो रही थी. तब डा.अजय कुमार ने जमशेदपुर का कमान संभाला और अपने कार्यशेली से अपराधियों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया. एसपी रहते हुए डा.अजय कुमार ने जो लोगों के लिए काम किया था। इसलिए जमशेदपुर की जनता आज भी उनका सम्मान करती है।

बबलू झा ने कहा कि डा. अजय कुमार चाहते तो अपने सिद्धांत औऱ नीति से समझौता करके पुलिस अधिकारी के तौर पर अराम तलब जीवन व्यतित कर सकते थे लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांत से समझौता नहीं किया, इसलिए राजनीतिक दबाव में काम करना गवारा नहीं समझा और पुलिस की नौकरी से किनारा कर लिया।

डा.अजय कुमार पर कीचड़ उछालने वाले भापजाईयों डा.अजय कुमार की बराबरी करने के लिए कई जन्म लेना पड़ेगा। झारखंड भाजपा में डा. अजय कुमार जैसा शिक्षित, ईमानदार नेता एक भी नहीं. सांसद के तौर पर डा. अजय कुमार ने नेताओं औऱ जनता को बताया की सांसद की गरिमा क्या होती है. सांसद को भी अपने जनता के लिए 24 घंटे कार्य करना चाहिए। सांसद के तौर डा.अजय ने जो प्रतिमान स्थापित किया उसकी नकल अन्य नेता कर रहे है। जनता डा. अजय को अच्छी तरह जानती और समझती है इसलिए अगर बीजेपी वाले कीचड़ उछालेंगे तो जनता भी तैयार बैठी है भाजपाईयों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए।

रघुवर दास का परिवार ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया

बबलू झा ने कहा कि बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं को आगे करके डा.अजय कुमार पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है। रघुवर दास के साहेबजादे की काले कारनामे की बात क्यों नहीं बीजेपी की महिला कार्यकर्ता करती है। साहबजादे ने क्या क्या गुल खिलाया है यह किसी से छुपा है क्या ? क्या वो महिलाओं का अपमान नहीं था. सवाल जायज है कि पूर्णिमा दास जब अपने पति एवं अपने परिवार पर अंकुश नहीं लगा सकती तो वो जमशेदपुर की जनता को क्या सुऱक्षा प्रदान करेगी ।जनता निर्णय करेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर