Politics : पार्क से लेकर विभिन्न बस्तियों तक भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

SHARE:

लोगों से मुलाकात कर समर्थन का मांगा आशीर्वाद, गिनाई प्राथमिकताएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों के साथ पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पूर्णिमा साहू ने पांडेय मैदान बारीडीह, पोस्ट ऑफिस मैदान, बिरसानगर डूंगरीटोला, गोलमुरी खालसा बस्ती, साकची नेहरू कॉलोनी एवं मूसा सिंह बागान, 10 नंबर हरिजन बस्ती, केबल टाउन हरिजन बस्ती, लाल भट्टा के बिरसा मुंडा क्लब, भालूबासा हरिजन बस्ती, कालिंदी बस्ती सीतारामडेरा, बाउरी बस्ती भुइयांडीह, बिरसानगर गुरुद्वारा, विश्वकर्मा समाज बाराद्वारी और गणिनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी समेत कई अन्य बस्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, पूर्णिमा साहू ने लोगों से मिलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर वे क्षेत्र के विकास के कार्यों को प्राथमिकता देंगी और ठप पड़े विकास कार्यों और जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगी। वहीं, लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे और लोगों के बीच भाजपा का संदेश पहुँचाते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया और क्षेत्र में एक नई विकास यात्रा शुरू करने का संकल्प दोहराया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें