Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कोल्हान दौरा खत्म हो गया। जहां उन्होंने 14 विधानसभा में ताबड़तोड़ दौरा किया, जिसके बाद कोल्हान के जनता का व्यापक समर्थन मिला, हालाकि इस समर्थन के बाद चंपई सोरेन जल्द बड़ा निर्णय लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जमशेदपुर डिमना मोड़ से बहरागोड़ा विधानसभा में पांचवा अध्याय समाप्त हुआ। इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि हमारा जो भी कदम होता है, ठोस उठाते हैं और सही उठाते हैं, जो काम सोचते हैं उसे पूरा करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोलकाता के लिए रवाना हुए। कोलकाता से कल दिल्ली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) कोल्हान प्रमंडल का चतुर्थ सम्मेलन एसएन सिंह हाॅल मऊभंडार में राज्य महासचिव अशोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी का झंडा फहराकर एवं शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महासचिव अशोक यादव ने किया. यह भी पढ़े : Ghatshila : थाना प्रभारी निरंकुश व्यवस्था न चलाएं अन्यथा थाना में घुसकर कर देंगे तालाबंदी : अभय सिंह अशोक यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भिखारी तथा कफन से भी टैक्स वसूलने का काम कर रही है. कल-कारखाने बंद कर यहां के लोगों…
Ghatshila : थाना प्रभारी निरंकुश व्यवस्था न चलाएं अन्यथा थाना में घुसकर कर देंगे तालाबंदी : अभय सिंह
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव प्रभारी अभय सिंह रविवार को मीडिया से मुखातिब हुए. मौका था रांची में जनाक्रोशरैली का व उसके अगले दिन घाटशिला थाना के सामने पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिस बर्बरता का. प्रेस वार्ता में अभय सिंह ने कहा की जिस प्रकार ये प्रशासन वातावरण भयाक्रांत पैदा करने की कोशिश हेमंत सोरेन की सरकार कर रही है. वह पूरी तरह से लोकतांत्रिक है. एक तरफ हम शांतिपूर्ण, अहिंसावादी, गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं दूसरी और प्रदेश की सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अख्तियार किया जा रहा था. 23 अगस्त को…
72 घंटे के भीतर वाहन का पता लगाने के लिखित आश्वासन के बाद जाम हटा, घटना की सुचना पाकर पहुंचे विधायक दशरथ गागराई फतेह लाइव, रिपोर्टर. खरसावां के बाजारसाही में शनिवार की रात तेज गति से आ रही एक मारुति अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को रौंदते हुए भाग गयी। इस दुर्घटना में खरसावां के बाजारसाई निवासी प्रशांत मोदक (48) की मौत हो गयी। शनिवार को देर शाम खरसावां के बाजारसाही निवासी प्रशांत मोदक (48) की किराने की दुकान से कुछ सामान खरीद वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़े : Jamshedpur : मानगो स्त्री सत्संग सभा की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान बीबी बलजीत कौर की अन्तिम अरदास में रविवार को मानगो गुरूद्वारा गुरबाणी गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़े : Jamshedpur : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में भी अब निशान साहेब के चोले का रंग हुआ बसंती, सीजीपीसी पहुंची, सिख विजडम का किया प्रचार, देखें – Video हेड ग्रन्थ ने अंतिम अरदास की, जिसमें सलाहकार झारखंड सिख कोडिनेशन कमेटी अवतार सिंह भाटिया, महासचिव बलजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष इन्दर सिंह इन्दर, चरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, अमरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, महेंद्र सिंह, प्रिन्स भाटिया, गोल्डी भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह, मनिंदर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों की सर्वोच्च संसद श्री अकाल तख़्त साहेब अमृतसर से जारी हुए निर्देश के बाद रविवार को जमशेदपुर के गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में भी निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा की गई. अब यहां भी बसंती चोला पंथ की शान में लहरता हुआ दिखाई दे रहा है. रविवार को साप्ताहिक दीवान के मौके पर यह आयोजन किया गया, जहां जगजीत सिंह जग्गी ने सेवा निभाई. नौजवान सभा के प्रधान जितेंद्र सिंह छोटू के नेतृत्व में तरणदीप सिंह, अमन, जगजीत सिंह आदि ने सेवा में हाथ बढ़ाये. यह भी पढ़े : Jamshedpur Bar Aso. Election Update : रथिंद्र दा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी (2024-26) का अध्यक्ष अधिवक्ता रथिंद्र नाथ दास को चुन लिया गया और उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता बलाई पांडा ने दोबारा अपनी जीत दर्ज की। वही महासचिव पद पर कुमार राजेश रंजन 632 मत चुने गए। उनकी जीत धमाकेदार एंट्री के साथ हुई। पहली बार उन्होंने महासचिव पद का चुनाव लड़ा और सबसे ज्यादा मत हासिल किया। अधिवक्ता आरएन दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को 220 मतों के अंतर से हराया। अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों यथा अधिवक्ता मलकीत सिंह 347 मत, अधिवक्ता ओंकार नाथ अरुण 30 मत, अधिवक्ता आरएन दास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन, टाटा स्टील एवं यूपी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 24वां झारखंड राज्य योगासन स्पोर्टस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन आगामी 25 एवं 26 अगस्त को मोतीलाल नेहरु पव्लिक स्कूल के सभागार में किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न आयुवर्ग में झारखंड के सभी जिलों से प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयुवर्ग में प्रदर्षन कर रार्ष्ट्रीय प्रतिस्पार्ध में अपना स्थान को सुनिश्चित करेंगे। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 400-500 से भी ज्यादा प्रतिभागी अपने कौशल का प्रदर्शन कर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह्व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री गणेश पूजा समिति न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब ने रविवार को छोटा गोविंदपुर पुतूल मैदान में गणेश पूजा की तैयारी के क्रम में भूमि पूजन किया। समिति इस वर्ष आकर्षक काल्पनिक पंडाल का निर्माण करा रही है, जिसमें 15 फीट गणेश जी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति के सदस्य सुजल कुमार ने कहा कि हमारी समिति इस वर्ष गणेश पूजा के आयोजन में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी होगी। यह भी पढ़े : Jamshedpur : कदमा रंकिनी मंदिर के पास चार दिवसीय हरि नाम संकीर्तन शुरू, पंडाल का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री कृष्ण चैतन्य संघ कदमा के द्वारा रंकिनी मंदिर के समीप चार दिवसीय अखंड हरी नाम संकीर्तन का आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया है, जो रविवार से शुरू होकर बुधवार तक चलेगा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भगवान श्री कृष्ण की आकर्षण मूर्ति रखी गई है। अखंड हरी नाम संकीर्तन बंगाल एवं झारखंड के कीर्तन मंडली द्वारा द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। यह भी पढ़े : Jamshedpur : मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लाभुकों को पावती रसीद देने की मांग उपायुक्त से की जाएगी :सुनील गुप्ता अखंड हरी नाम संकीर्तन एवं पंडाल का उद्घाटन कांग्रेस…
