Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहरागोड़ा में जनसभा करके कोलकाता होकर दिल्ली उड़े, बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी किया चैलेंज, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का कोल्हान दौरा खत्म हो गया। जहां उन्होंने 14 विधानसभा में ताबड़तोड़ दौरा किया, जिसके बाद कोल्हान के जनता का व्यापक समर्थन मिला, हालाकि इस समर्थन के बाद चंपई सोरेन जल्द बड़ा निर्णय लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जमशेदपुर डिमना मोड़ से बहरागोड़ा विधानसभा में पांचवा अध्याय समाप्त हुआ। इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि हमारा जो भी कदम होता है, ठोस उठाते हैं और सही उठाते हैं, जो काम सोचते हैं उसे पूरा करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोलकाता के लिए रवाना हुए। कोलकाता से कल दिल्ली के लिए होंगे रवाना।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Ghatshila : थाना प्रभारी निरंकुश व्यवस्था न चलाएं अन्यथा थाना में घुसकर कर देंगे तालाबंदी : अभय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने कहा की कोल्हान के टाइगर नहीं झारखंड के टाइगर हैं। बिहार के समय से ही आंदोलन करके परिवार को छोड़ झारखंड के हर एक व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम किया है, इसलिए आज उनके पीछे लाखों लाख जनता है।

पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। झारखंड के टाइगर जहां रहेंगे उनके साथ मैं और पूरा परिवार के साथ झारखंड का हर एक व्यक्ति रहेगा।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें