Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
सांसद और एरिया मैनेजर को आभार पत्र और मिथिला पगड़ी पहनाकर, ड्राइवर, गार्ड और टीटीई को चंदन टिका लगाकर किया स्वागत फतेह लाइव, रिपोर्टर. मिथिला रेल संघर्ष समिति के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा टाटा जयनगर ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन को ढोल बाजे के साथ, लड्डू बाँट कर ख़ुशी मनाते हुए और फूलों से सजा कर विदा किया गया। जमशेदपुर में रह रहे लगभग 4 लाख मिथलांचल के लोग जो की दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, सकरी, झंझारपुर, पुपरी, सीतामढ़ी, कमतोल आदि क्षेत्र में रहने वाले हैं, उनके तरफ़ से विद्युत वरण महतो, सांसद जमशेदपुर लोकसभा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को गुरुद्वारा के पास शुक्रवार देर शाम बाइक से आए अपराधियों ने मनीफिट निवासी महेश मिश्रा पर फायरिंग कर दी। घटना के वक्त महेश अपने अन्य साथियों के साथ कार में बैठा था। बाइक से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इस घटना में महेश के साथी सूरज को गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़े : Jamshedpur : छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, साकची जिला कार्यालय पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की छठवीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कृतज्ञ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। यह भी पढ़े : Jamshedpur : “भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत…..” शबद गायन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में देसी कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जहाँ संगत ने “भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत…..” सबद गायन कर भादो माह का स्वागत किया। शुक्रवार को इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची (जीपीसीएस) द्वारा आजोजित भादो माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख माथा टेका और विश्व कल्याण के लिए अरदास कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। यह भी पढ़े : Jamshedpur : स्वतंत्रता दिवस को समर्पित इंदरजीत सिंह ने 10 दिन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक संस्था आग़ाज़ के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने 20वीं बार प्लेटलेट्स दान किया. इंदरजीत ने 10 दिन में दूसरी बार प्लेटलेट्स दान किया. टीएमएच अस्पताल में एडमिट एक मरीज़ जिनका इलाज़ सुचारू रूप से हो सके. इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी. ब्लड बैंक द्वारा इंदरजीत सिंह से संपर्क किया गया. यह भी पढ़े : Jamshedpur : झारखंड सिख समन्वय समिति ने नामदाबस्ती के नवनिर्वाचित प्रधान को किया सम्मानित, जत्थेदार दलजीत सिंह ने कहा गुरवाणी अनुसार निभाएंगे सेवा, सबों को साथ लेकर चलेंगे इंदरजीत सिंह ने ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इससे पूर्व भी…
नवनामांकित छात्रों ने पढ़ा अनुशासन का पाठ शहर से सटे पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को सत्र 2024 में नवनामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत में “नव आगमन समारोह” का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय ने नए सत्र के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को बहुरंगी बना दिया। यह समारोह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को और भी खास बनाया दिया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : झारखंड सिख समन्वय समिति ने नामदाबस्ती के नवनिर्वाचित प्रधान को किया सम्मानित, जत्थेदार दलजीत सिंह ने कहा गुरवाणी…
सोनारी गुरुद्वारा में अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ सम्मान समारोह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार कोई ग्रंथी गुरु घर का मुख्य सेवादार बना है, वह भी बैलेट पेपर के जरिये चुनाव जीतकर. इसे लेकर नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नवनिर्वाचित प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह को जगह जगह सम्मान दिया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को सोनारी गुरुद्वारा में झारखंड सिख समन्वय समिति की ओर से नए प्रधान को गुरु की गोद में सम्मानित किया गया. यह भी पढ़े : Jamshedpur : वन विभाग ने तेंदुए की खाल की तस्करी करते तीन को दबोचा, खरीददार बनकर बिछाया जाल…
जिला भाजपा कार्यालय समेत विभिन्न मंडलों एवं अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को दी सलामी, कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बन रहा सशक्त और आत्मनिर्भर फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय एवं विभिन्न मंडल समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के अतिरिक्त गोविंदपुर मंडल, भारतीय भोजपुरी संघ, भालूबासा मुखी समाज, सेवन स्टार क्लब, गोविंदपुर के साथ अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर वन प्रमंडल ने तेंदुए की खाल की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग को टीम ने इस मामले में सोनारी के रहने वाले अशोक विश्वकर्मा और चाईबासा निवासी साम कुजूर और पिंटू कुजूर को गिरफ्तार किया है। टीम ने सभी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तेंदुए की खाल की तस्करी कर रहा है, जिसके बाद टीम ने खरीददार बनकर अशोक से संपर्क किया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : रोटरी क्लब स्टील सिटी ने तिरंगा अंताक्षरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक अद्वितीय और मनोरंजक फेलोशिप प्रोजेक्ट, तिरंगा अंताक्षरी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बुधवार को होटल रमाडा में आयोजित किया गया था, और इसमें छह रोटरी क्लबों की भागीदारी देखी गई, जिनमें जमशेदपुर दलमा, वेस्ट, ईस्ट, मिडटाउन, स्टील सिटी और फेमिना शामिल थे। यह भी पढ़े : Jamshedpur : देशभक्ति गीत में विद्या भारती चिन्मया टेल्को एवं नृत्य प्रतियोगिता में सेंट जेवियर हाई स्कूल, खासमहल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, 18 को मिलेगा प्राइज कार्यक्रम का विषय “स्वर्णिम भारत – सुनहरे कल के…
