WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर से जयनगर भाया दरभंगा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, मिथिलांचल वासियों ने मनाया जश्न

SHARE:

सांसद और एरिया मैनेजर को आभार पत्र और मिथिला पगड़ी पहनाकर, ड्राइवर, गार्ड और टीटीई को चंदन टिका लगाकर किया स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मिथिला रेल संघर्ष समिति के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा टाटा जयनगर ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन को ढोल बाजे के साथ, लड्डू बाँट कर ख़ुशी मनाते हुए और फूलों से सजा कर विदा किया गया। जमशेदपुर में रह रहे लगभग 4 लाख मिथलांचल के लोग जो की दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, सकरी, झंझारपुर, पुपरी, सीतामढ़ी, कमतोल आदि क्षेत्र में रहने वाले हैं, उनके तरफ़ से विद्युत वरण महतो, सांसद जमशेदपुर लोकसभा को आभार पत्र देकर और रेलवे के एरिया मैनेजर अभिषेक को अंगवस्त्र देकर और मिथिला पगड़ी पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया, जो रेलवे बोर्ड द्वारा मिथिला रेल संघर्ष समिति के माध्यम से टाटा जयनगर ट्रेन के माँग को मानते हुआ ट्रेन का परिचालन की स्वीकृति दी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur Firing : जेम्को गुरुद्वारा के पास बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, महेश मिश्रा के दोस्त सूरज को लगी गोली, खोखा मिला

मिथिला रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने ढोल बाजे के साथ उपस्थित लोगों को लड्डू खिलाते हुए ख़ुशी मनाई। साथ ही साथ टाटा जयनगर ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड और टीटी को चंदन टीका करते हुए उनका भी अभिवादन किया। मिथिला रेल संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने मिथिला पाग पहनकर ट्रेन का स्वागत किया। साथ में समिति ने सांसद को और एरिया मैनेजर रेलवे को ट्रेन का नाम “जनकनंदिनी एक्सप्रेस” रखने के लिए ज्ञापन भी दिया।

इस मौके पर टाटानगर स्टेशन मेन ज्योति मिश्रा, आकाश मिश्रा, अखिलेश मिश्र, बिनोद झा, किरण झा, रूबी झा, माला चौधरी, अखिलेश झा, रश्मि चौधरी, रघुनाथ मिश्रा, भारत झा, नवनीत मिश्रा, जितेंद्र चौधरी, बिस्वनाथ मिश्रा, प्रवीण ठाकुर, मनीष मिश्रा, अरविंद मिश्रा विजय झा, प्रवीण ठाकुर, हरेरम चौधरी, प्रियंका, अशोक चौधरी, फ़िरन झा, आदि लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर