Jamshedpur : छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, साकची जिला कार्यालय पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की छठवीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कृतज्ञ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा।

यह भी 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पढ़े : Jamshedpur : “भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत…..” शबद गायन कर किया गया भादो माह का स्वागत, साकची गुरुद्वारा में सजा विशेष दीवान

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के विस्तार को लेकर उन्होंने अथक परिश्रम कर भाजपा को एक छोटे से पौधे से विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित करने में अहम भुमिका निभाई। देशनिर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने देश की अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उनके आदर्शों पर चलकर भाजपा देश को तरक्की और उन्नति की राह पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भी अटल जी की देन है। दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। देवेंद्र सिंह ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है।

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, डॉ राजीव, अनिल सिंह, कुसुम पूर्ति, विजय सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह,अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, किशोर ओझा, कौस्तव रॉय, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित अग्रवाल, नीतीश कुमार, सागर राय, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, दीपक झा, अप्पा राव, धर्मेंद्र प्रसाद, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, श्वेता कुमारी, सोनू ठाकुर, प्रकाश दुबे, बीनानंद सिरका, शशांक शेखर, काजू शांडिल, रमेश बास्के, हरेराम यादव, चंचल भाटिया, अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : “भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत…..” शबद गायन कर किया गया भादो माह का स्वागत, साकची गुरुद्वारा में सजा विशेष दीवान

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें