Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की बिरसानगर पुलिस ने एक बाइक शोरूम के मैनेजर और दो अन्य व्यक्तियों को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शोरूम का मैनेजर जितेंद्र चौधरी, फाइनांसर नितेश कुमार और हथियार बेचने वाला मानगो डिमना बस्ती निवासी रासिख शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जितेंद्र चौधरी की निशानदेही पर एक पिस्टल, एक मैग्जीन और तीन जिंदा गोली बरामद की गई। ये हथियार शोरूम के लॉकर में छिपाए गए थे। नितेश, जो शोरूम में फाइनांसर का काम करता है, ने जितेंद्र को हथियार दिलाने का प्रस्ताव…
जाँच के आदेश जारी, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की मंगल कालिंदी का नामांकन रद्द करने की मांग, जांच में सही पाये जाने पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री मंगल कालिंदी के खिलाफ झूठा और जाली हलफ़नामा दायर करने के मामले में भारत निर्वाचन आयोग और झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने त्वरित संज्ञान लिया है। भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा दी गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने प्रारंभिक जाँच के आदेश जारी किए हैं और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हलफ़नामे…
बैठक में बनी रणनीति, आमबागान मैदान में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू आगामी 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से पूर्णिमा साहू औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान सीतारामडेरा और बारीडीह मंडल के कार्यकर्ता भालूबासा हरिजन स्कूल के मैदान में एवं टेल्को, बिरसानगर, बर्मामाइंस, गोलमुरी और साकची के हजारों युवा एवं महिला कार्यकर्ता साकची स्थित नेताजी सुभाष…
सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत कर व्यक्त की शुभकामनाएं पूर्णिमा साहू ने कहा- सिख समाज के उत्थान में हर कदम बनूंगी सहयोगी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने साकची स्थित सेंटर गुरुद्वारा में जाकर गुरु महाराज एवं सिख समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सिख समाज के प्रमुख व्यक्तित्वों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने पूर्णिमा साहू को शगुन के रूप में शाल भेंट की और आशीर्वाद देकर उनके राजनीतिक सफर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पोटका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा 24 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. नामांकन कार्यक्रम से पूर्व वह पोटका विधानसभा स्थित हरिना मंदिर में सुबह 07.00 बजे , सुबह 08.00 बजे हल्दीपोखर में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण, 8.30 बजे हाता चौक में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी. उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बोधि मैदान, साकची, जमशेदपुर में एकत्र होंगी।धालभूमगढ़ अनुमंडल कार्यालय में सुबह 11.00 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मंगलवार को पोटका विधानसभा के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। मुंडा ने कहा कि पोटका में इस बार परिवर्तन की लहर है। जनता कमीशनखोरी से परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र के लोग आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने आसनबनी मंडल के बीरग्राम गांव में जनता से संवाद की। आप सभी का उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि पोटका में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। इसके बाद निमपुरा चौक में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आसनबनी मंडल के बोनगोरा, बांधडीह, दौरकासाई और…
संविधान को बचाने की जिम्मेवारी जनता की है फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने मंगलवार को होटल केनेलाईट मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा एवं भाजपाईयों की नियति बन गई है. आचार संहिता लागू होने के दौरान ओड़िशा के राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य रघुवर दास का जमशेदपुर आवास में आना संविधान की मर्यादा का उल्लघंन है. इसकी शिकायत मैंने राष्ट्रपति और मुख्य चुनाव आयुक्त से की है. यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास मंगलवार शाम एक ट्रेलर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक का सिर ट्रेलर पिछले चक्के में जा घुसा, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी। इसके सूचना सीतारामडेरा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम जी एम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक का सिर पूरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मंगलवार को चौथी लिस्ट जारी की. इस सूची में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है. सूची के अनुसार जुगसलाई (एससी) सीट से विनोद स्वांसी, नाला से रघुवीर यादव, जामताड़ा से तरूण गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिमी से प्यारे लाल साहू, रामगढ़ से पनेश्वर महतो, मनोहरपुर (एसटी) से दिलबार खारका, जगन्नाथपुर (एसटी) से लक्ष्मीनाथ गागराई, विश्रामपुर से विवेक तिवारी, मधुपुर से सद्दाम अंसारी, बोरिया(एसटी) से उमेश वेदिया, गढ़वा से सोनू यादव, चतरा(एससी) से उमेश भारती, सिमरिया(एससी) से जितेंद्र राम, बहरागोड़ा से दिनेश महतो, बड़कागांव से बालेश्वर मेहता,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विधानसभा चुनाव- 2024 के 46- पोटका विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी के रूप में अगामी 21 अक्तूबर सोमवार को संजीव सरदार अपना नामांकण दाखिल करने के लिये सुबह नौ बजे अपने पैतृक आवास उदाल से सैड़को वाहन एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हरिणा मंदिर निकले. जहां पूजा पाठ के पश्चात बजे गाजे के साथ कोवाली, हल्दीपोखर होते हुये हाता पहुंचें. इस दौरान पोटका, डुमरिया, जमशेदपुर प्रखंड से हजारों संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थको नामांकन जुलूस में शामिल हुए। हल्दी पोखर एवं हाता मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ-साथ चौक चौराह में स्थित महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण,…
