Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार के पक्ष में प्रचार करने जमशेदपुर पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत में कहा कि भाजपा जो कहती है वह कभी करती नहीं। झूठे वादे कर राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने चुनाव से पूर्व किए गए वादे कभी पूरे नहीं किया। वैसी ही वादों की बौछार अब पार्टी झारखंड में कर रही है, लेकिन यहां की जनता भाजपा के झूठ, फरेब एवं बहकावे की राजनीति में आने वाली नहीं है। सुप्रिया श्रीनेत मंगलवार को साकची स्थित एक होटल…
श्रद्धालु दर्शक बनने के बजाय पालकी साहिब के पीछे शोभा यात्रा में सम्मलित हों: भगवान सिंह अकाल तख्त के फरमान अनुसार बसंती या सुरमई रंग के निशान साहिब का किया जाये उपयोग: शैलेंदर सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशपर्व पर 15 नवंबर, शुक्रवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां जोरों से चल रहीं है। इसी बीच मंगलवार को प्रकाशपर्व लेकर सीजीपीसी कार्यालय में नियमावली जारी…
योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब जनता ने एनडीए के चारों प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आमबगान मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की जनसभा में अभूतपूर्व जनसमूह ने हिस्सा लिया। इस सभा में हजारों से अधिक नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया। योगी आदित्यनाथ ने अपने ओजस्वी संबोधन में झारखंड के समग्र विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और भाजपा शासित राज्यों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क अभियान के तहत वह एग्रिको, गोलमुरी, सिदगोड़ा, बारीडीह, बिरसा नगर आदि इलाके में गए। सौरभ विष्णु अपनी बाल्टी लेकर गए और लोगों को दिखाकर बताया कि यह उनका चुनाव निशान है। इसी पर मोहर लगाकर उनको जिताना है। जिधर जिधर सौरभ विष्णु गए जनता ने उन्हें काफी प्यार दिया और कहा कि वह सौरभ विष्णु को ही जिताएंगे। सौरभ विष्णु ने लोगों को बताया कि रोजगार उनका अहम मुद्दा है। क्षेत्र में जाते हैं तो कई लोग मिलते हैं और बताते हैं…
Jamshedpur news, बारीडीह, सामाजिक संस्था “यात्रा”, छठ पूजा सामग्री वितरण, फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड स्थित जमशेदपुर में कार्यरत सामाजिक सेवा संस्था यात्रा (एक नए जीवन की शुरुआत) के द्वारा धार्मिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता को बरकरार रखते हुए हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मंगलवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा भी के शुभ अवसर पर बारीडीह गोलचक्कर के समीप छठ व्रतियों के लिए सूप, नारियल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। यह आयोजन संस्था के द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान गेस्ट के रूप में चंद्रगुप्त सिंह, निरंजन सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा घाट पर खरकाई नदी में डूबने से रानीडीह निवासी अनिल मुर्मू (25) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने अनिल को पानी से निकालकर तत्काल टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल बड़ौदा घाट पर नदी में स्नान कर रहे था। तभी पास ही एक अन्य युवक डूबने लगा। अनिल उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए और युवक को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में चले गए। मौके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के निर्दलीय प्रत्याशी सह हिंदू नव वर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने अपने सहयोगियों संग दाईगुट्टू, झंडा सिंह स्कूल, कावेरी रोड, दीपासाईं में घर घर जा कर जन सम्पर्क अभियान किया और लोगों से आग्रह किया कि अपना मतदान 21 नंबर नागरिक छाप में डालें, जिसमें उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है. साथ ही स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश भी था कि हिंदुओं के महापर्व छठ में भी जल आपूर्ति ठीक से नहीं की गई, न ही साफ सफाई की व्यवस्था है। एक स्वच्छ छवि के प्रत्याशी के रूप में…
Jamshedpur Murder, सोनारी, पति ने पत्नी की हत्या की, फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 22 वर्षीय चंद्रमणि मुर्मू की उसके पति एस मुर्मू ने टांगी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल से खून से सनी टांगी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी करनडीह में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची में विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध कैश के संदेह में पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। इस बार नामकुम स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी के संचालक के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन संभावित ठिकानों पर भारी मात्रा में कैश मौजूद है, जिसका इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में किया जाएगा। सूचना पर पुलिस नामकुम स्थित यूनिवर्सिटी, कलावती अस्पताल और संचालक के आवास पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मण्डल में आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार के निर्देश पर गांजे तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. उसी क्रम में गत 4 नवंबर को आरपीएफ पोस्ट हटिया तथा रांची आरपीएफ कि फ्लाइंग टीम साथ मिलकर हटिया के पोस्ट कमांडर रूपेश कुमार के देखरेख में हटिया स्टेशन पर चेक करने के क्रम में प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था मे एक ट्रॉली बैग के साथ बैठा देखा। उससे पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन कुमार उम्र 23 वर्ष, पिता राम अयोध्या साहनी, पता मोतीपुर, मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा उसने बताया कि…