Jamshedpur : योगी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए देवतुल्य जनता व कार्यकर्ताओं का आभार : काले 

SHARE:

योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब

जनता ने एनडीए के चारों प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर के आमबगान मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की जनसभा में अभूतपूर्व जनसमूह ने हिस्सा लिया। इस सभा में हजारों से अधिक नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।

 

योगी आदित्यनाथ ने अपने ओजस्वी संबोधन में झारखंड के समग्र विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और भाजपा शासित राज्यों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का विवरण देते हुए झारखंड की जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा ही राज्य को विकास के नए आयाम तक ले जा सकती है।

 

योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के चारों प्रत्याशियों मीरा मुंडा, पूर्णिमा साहू, सरयू राय, और रामचंद्र सहिस को जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन प्रत्याशियों की जीत से क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी और पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इन उम्मीदवारों का समर्थन करें और सुनिश्चित करें कि एनडीए की विजय हो, ताकि समाज के हर वर्ग के हित में काम किया जा सके।

श्री योगी ने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और झारखंड के विकास में भाजपा की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उनका अनुभव और सुशासन का मॉडल राज्य के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस ऐतिहासिक जनसभा के सफल आयोजन के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा आज की सभा ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास रखती है। यह जनसमूह आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकेत है।

काले ने कहा कि यह जनसभा झारखंड की राजनीति में नया जोश और ऊर्जा भरने में सफल रही है। सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए साधुवाद दिया और मिडिया व प्रशासन को अपनी महती भूमिका के लिए धन्यवाद दिया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें