Jamshedpur : अनुभव और मर्यादा का सम्मान, हरिवंश के मनोनयन पर काले ने दी बधाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के उप-सभापति श्रद्धेय हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

काले ने कहा कि यह निर्णय उनके दीर्घ संसदीय अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली एवं संतुलित दृष्टिकोण का सम्मान है। हरिवंश जी ने अपने कार्यकाल में सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय परंपराओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरिवंश जी के मार्गदर्शन एवं अनुभव से राज्यसभा की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, सार्थक एवं जनहितकारी बनेगी और उनका नेतृत्व लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें