Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी 18 अगस्त 2024 को सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित झारखंड गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने उपस्थित होने की स्वीकृति दी है। राजभवन उड़ीसा में मुलाकात के बाद सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया की विभिन्न श्रेणियों में कार्य कर रहे 15 लोगों को सैल्यूट तिरंगा झारखंड गौरव सम्मान से आगामी 18 अगस्त को माइकल जॉन ऑडिटोरियम जमशेदपुर में सम्मानित करेगी। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, खेल साहित्य, कला संस्कृति, प्रशासनिक जैसे कई क्रांतिकारी योगदान के लिए चयनित लोगों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का शनिवार को देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर उपस्थित संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, संथाल परगना डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : बीमार चल रही झा.मु.मो नेत्री को उपलब्ध कराई दवाई इसके पश्चात एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मण्डल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर नाबालिग बच्चों को बचाने के लिए आरपीएफ की टीम गठित कि गई है। उसी क्रम में शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एएचटीयू टीम और नन्हे फरिश्ते टीम द्वारा चेकिंग के दौरान देखा कि प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक और तीन पर नाबालिग लड़के को संदेहास्पद अवस्था में बैठे हुए थे और उनके साथ एक व्यक्ति भी था। पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम छोटू कुमार, उम्र लगभग 19 वर्ष, पुत्र बदलू दास निवासी- ग्राम+ डाकघर+ थाना- बछवाड़ा, जिला- बेगुसराय (बिहार) बताया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : बीमार चल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कुछ दिन पहले बिरसानगर के झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संगठन सचिव महिला नेत्री रजनी दास की तबीयत खराब होने की सूचना पर संगठन के नेता उनके घर पहुंचे थे. उन्होंने स्वास्थ्य की जानकारी ली. रजनी दास की काफी तबीयत खराब थी. इसकी सूचना पार्टी को देते हुए झामुमो युवा नेता प्रहलाद लोहरा ने शनिवार को तत्काल में दवाई और फल फ्रूट्स उनको प्रदान किया. यह भी पढ़े : Jamshedpur : उपायुक्त से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मोतीलाल समेत सभी निजी स्कूलों में अभिवंचित एंव कमजोर वर्ग के बच्चों को 12वीं क्लास तक निःशुल्क शिक्षा देने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड राज्य में वर्ष 2011 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के बाद जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों में प्रवेश कक्षा की आरक्षित सीटों पर अभिवंचीत एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन शुरू हुआ था और वह प्रक्रिया अब भी जारी है। इन नामांकन प्राप्त बच्चों को अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप क्लास 8 तक नि: शुल्क शिक्षा पाने का अधिकार है और उस समय नामांकन प्राप्त बच्चे जो अब क्लास 8वीं पास कर 9वीं क्लास में आ गए हैं। उन बच्चों से मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईटी सिंदरी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह के हिस्से के रूप में 19 से 24 जुलाई 2024 तक “इलेक्ट्रिक वाहनों और उनके प्रमुख घटकों” पर एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला के संयोजक, डॉ. राहुल कुमार और डॉ. मुरली मनोहर ने इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति की गहन समझ प्रदान करना। कार्यशाला ईवी के प्रमुख घटकों, डिजाइन विचारों और भविष्य की संभावनाओं का एक अवलोकन प्रस्तुत करती है। यह भी पढ़े : ADITYAPUR : आदित्यपुर में प्रवीण सेवा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस बार दुर्गापूजा के अवसर पर म्यांमार का स्वर्ण मंदिर नजर आएगा. पूजा पंडाल का भूमि पूजन शुक्रवार को संस्थान के संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की ओर से किया गया. भूमि पूजन समारोह पर धनंजय कुमार, संजीव त्रिपाठी, वैभन सिंह, राधा मोहन शर्मा, विवेक सिंह, सौरभ राय, सोनू सिंह, इंद्रजीत पांडेय, प्रदीप पांडेय, अनुराग आदि मौजूद थे. यह भी पढ़े : Exclusive : रितेश देशमुख अभिनीत वेब सीरीज में जमशेदपुर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को दिखाया मृत, तस्वीर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर के सीतारामडेरा के बाबुडीह ईलाके में मजदूरी करने वाले एक मजदूर की जान करंट लगने से चली गई. घटना के बाद मजदूर को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बोड़ाम प्रखंड के गोरडीह गांव के उज्जल कर्मकार के रूप में हुई है. यह भी पढ़े : Exclusive : रितेश देशमुख अभिनीत वेब सीरीज में जमशेदपुर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को दिखाया मृत, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मची खलबली भुइयांडीह में गया हुआ था काम करने बताया जा रहा है कि उज्जल…
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने सूचना और फिल्म का वीडियो देखने के बाद फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता के खिलाफ भेजा कोर्ट नोटिस Charanjeet Singh. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कई बार अपने स्क्रिप्ट, सीन के कारण विवादों में रहता है और मामला कोर्ट में चला जाता है. कुछ ऐसा ही विवाद झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ गया है. हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई देश में फार्मा कंपनियों के गोरखधंधे पर आधारित राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्मित आठ एपिसोड वाली वेब सीरीज फिल्म पिल में जमशेदपुर के सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को एक सीन में उनकी तस्वीर पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सह नगर के वरीय साहित्यकार सुरेश चन्द्र झा की प्रथम काव्य संकलन ” यादों के शहर” एवं इनकी दौहित्री सुश्री नायला तिवारी की बाल कथा ” Lost At The Sea ” का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि द्वय डाॅ० रागिनी भूषण तथा डाॅ० त्रिपुरा झा मंचासीन रहीं। जबकि कार्यक्रम का संचालन साहित्य समिति की सुश्री पूनम महानंद ने किया। यह भी पढ़े…
