WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

ADITYAPUR : आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से दुर्गापूजा में दिखेगा म्यांमार का स्वर्ण मंदिर, भूमिपूजन हुआ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस बार दुर्गापूजा के अवसर पर म्यांमार का स्वर्ण मंदिर नजर आएगा. पूजा पंडाल का भूमि पूजन शुक्रवार को संस्थान के संरक्षक सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की ओर से किया गया. भूमि पूजन समारोह पर धनंजय कुमार, संजीव त्रिपाठी, वैभन सिंह, राधा मोहन शर्मा, विवेक सिंह, सौरभ राय, सोनू सिंह, इंद्रजीत पांडेय, प्रदीप पांडेय, अनुराग आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़े : Exclusive : रितेश देशमुख अभिनीत वेब सीरीज में जमशेदपुर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को दिखाया मृत, तस्वीर पर चढ़ाया हार, मची खलबली

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूजा के माध्यम से कर रहे हैं विश्व शांति का आह्वान- मलखान सिंह
पूजा कमेटी के संरक्षक मलखान सिंह उर्फ अरविंद सिंह ने मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रवीण सेवा संस्थान पूजा पंडाल के माध्यम से दुर्गा पूजा पर विश्व शांति का आह्वान किया जा रहा है. म्यांमार स्वर्ण मंदिर में खुद गौतम बुद्ध विराजमान हैं. मां दुर्गा के माध्यम से विश्व शांति की कामना करते हैं. पंडाल के भीतर भी बेहतर कीरागरी देखने को मिलेगी. म्यूजिकल लाइट भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा.

1973 से की जा रही है पूजा
प्रवीण सेवा संस्थान श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वर्ष 2023 में गोल्डेन जुबली वर्ष मनाया गया था. इसके पहले जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पूजा का आयोजन किया जाता था. यहां पर 1973 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के अनुसार शुरू में छोटे आकार का पूजा होता था. अब लोगों के सहयोग से यह पूजा भव्य रूप ले चुका है.

सोने जैसा चमकेगा पूजा पंडाल
म्यांमार का पूजा पंडाल तैयार होने के बाद सोने जैसा चमकेगा. पूजा घुमने आने वाले लोगों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र होगा. म्यांमार का यह स्वर्ण मंदिर बर्मी वास्तुकला शैली में निर्मित भगवान बुद्ध को समर्पित है.

90 फीट उंचा होगा पूजा पंडाल
म्यांमार का स्वर्ण मंदिर 90 फीट उंचा और 150 फीट चौड़ा होगा. इस काम के लिए 50 करीगरों ने काम शुरू कर दिया है. पंडाल का निर्माण कर रहे बंगाल कोंटाई नचिंदा के मुख्य कारीगर चिकेन ने बताया कि पंडाल की कारीगरी में शीशा, फाइबर समेत कुल 20 आयटमों का प्रयोग कर स्वर्ण मंदिर का रूप दिया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर