Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा के द्वितीय झारखंड गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आगामी 18 अगस्त 2024 को सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित झारखंड गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने उपस्थित होने की स्वीकृति दी है। राजभवन उड़ीसा में मुलाकात के बाद सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया की विभिन्न श्रेणियों में कार्य कर रहे 15 लोगों को सैल्यूट तिरंगा झारखंड गौरव सम्मान से आगामी 18 अगस्त को माइकल जॉन ऑडिटोरियम जमशेदपुर में सम्मानित करेगी। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, खेल साहित्य, कला संस्कृति, प्रशासनिक जैसे कई क्रांतिकारी योगदान के लिए चयनित लोगों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सैल्यूट तिरंगा सम्मानित करेगी।

यह भी पढ़े : Jharkhand Cm Visit : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देवघर पहुंचे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तिवारी ने कहा कि देश में राष्ट्र प्रेम सहिष्णुता एवं सद्भाव के साथ तिरंगे के प्रति लोगों में सम्मान पैदा करने के लिए समर्पित सैल्यूट तिरंगा संगठन पूरे भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विश्व पटल पर भी अपने कार्यक्रमों से एक नई पहचान बनाई है। संस्था ने 15 ऐसे लोगों का नाम चयनित कर चुकी है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। राजभवन में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात के बाद तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में महामहिम रघुवर दास ने स्वयं उपस्थित होने की स्वीकृति दी है, जो संगठन के लिए गर्व का विषय है।

संगठन सतत युवाओं में देश प्रेम और एकता की भावना को ऊर्जा देने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक कार्य कर रही है। संगठन का दायित्व और उसकी जिम्मेदारी सिर्फ रचनात्मक सृजनात्मक या आंदोलननात्मक तक ही निहित ना होकर समाज में समर्पित उस भावना को भी चिन्हित करना है, जो राष्ट्र के प्रति सतत समर्पित होते हैं। यह लौहनगरी के लिए गौरव का पल है। जब झारखंड गौरव के रूप में विभिन्न विधाओं से जुड़े हुए लोगों को संगठन झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें