Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में वोटर अवेयरनेस फोरम के साथ बैठक, निजी कंपनी, बैंक, एनजीओ व अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता दूर करने के लिए जिला अंतर्गत सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय सहित व्यवसायिक संस्थान, निजी कंपनियां, संगठन, बैंक, आवासीय सोसायटी आदि में वोटर अवेयरनेस फोरस का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से उन संस्थाओं या सोसायटी में कार्य करने वाले अथवा निवास करने वाले सभी कर्मियों एवं परिवारवालों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है। मतदान के लिए संबंधित संस्थानों में गतिविधि संचालित करने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने विधानसभा चुनाव में निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी तथा आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक किया। बैठक में संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारी को अब्सेंटी वोटर्स की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य हो कि विद्युत, पेयजल, बीएसएनएल, दूरदर्शन, रेडियो, विमानन सेवा, रोडवेज व रेलवे, डेयरी, फायर फाइटर, यातायात पुलिस, एम्बुलेंस सर्विसेज, चिकित्सा, डाक, कारा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, मीडिया व प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो से जुड़े प्रतिनिधियों को अब्सेंटी वोटर्स में शामिल किया गया है,…
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला जिला चेकनाका में वाहनों की चेकिंग तेज फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर अन्तर्राज्यीय एवम अंतरजिला चेकनाकाओं पर सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पोटका से 16 अक्टूबर को 1,42,600 रु., वहीं 17 अक्टूबर को घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गालुडीह थाना के केशरपुर पिकेट के समीप चेकनाका से वाहन चेकिंग के क्रम में आज एक पिकअप गाड़ी से 2,39,600 रु. रुपया एवं दूसरे पिक अप गाड़ी से 2,36,500 रु.- कुल 476100 रूपया जप्त किया गया है। एक…
अवैध शराब, नगदी, उपहार की वस्तु, हथियार, गोला बारूद सहित असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर प्रशासन की नजर फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सभी छह विधानसभा क्षेत्र में चेकनाका बनाये गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 12 अंतर्राज्यीय एवं 6 अंतर्जिला प्रवेश मार्ग एवम जमशेदपुर शहर में चिन्हित स्थानों पर चेकनाका स्थापित कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। चेकनाका से गुजरने वाले वाहनों/ व्यक्तियों की जांच कर चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए निरंतर 24 घंटे निगरानी रखी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल झारखंड प्रांत की बैठक खूंटी के राजस्थान भवन में प्रारंभ हुई. बैठक का प्रारंभ मंचासिन अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. बैठक के उद्घाटन सत्र को विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह पटना क्षेत्र पालक अम्बरीष सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन किसी घटना के प्रतिक्रिया में नहीं बना है, बल्कि हम हिन्दू जीवन मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठ एवं विश्व कल्याणार्थ अजेय हिन्दू शक्ति खड़ा करने के लिए अनवरत, अहरनीश, निस्वार्थ भाव से सिंधु नदी से हिन्द महासागर के इस विशाल भू भाग को…
केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य चुनाव आयोग को जाँच का आदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में हाल ही में हुए अंचल अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर भाजपा नेता अंकित आनंद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इन स्थानांतरणों को चुनावी आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले किए गए “राजनीतिक हस्तक्षेप” का परिणाम बताया। उनका दावा है कि इन स्थानांतरणों से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस को चुनावी लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। अंकित आनंद ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि 7 अक्टूबर 2024 को राज्य सरकार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला के गालूडीह थाना क्षेत्र में स्थित केसरपुर चेक पोस्ट पर गुरुवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन पिकअप वैन से 5 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए। ये वाहन पश्चिम बंगाल से झारखंड की ओर जा रहे थे। गाड़ियों में से एक, जेएच05डीसी 5692 से 2.39 लाख रुपये, दूसरी जेएच05 एयू 1797 से 1.10 लाख रुपये, और तीसरी डब्लू बी 67 ए 1248 से 2.36 लाख रुपये मिले। इस जांच के दौरान एएसआई जितेंद्र कुमार, मजिस्ट्रेट कुणाल कुमार, और पुलिस टीम मौजूद थे। जब्त राशि की सूचना गालूडीह थाना प्रभारी, एसडीओ, और एसटीएफ…
अब स्थानीय जांच के आधार पर बनेगा जाति प्रमाण पत्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस बयना जारी कर कहा कि प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार ने स्थानीय जांच के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इसका लाभ प्रदेश के लाखों लोगों को मिलेगा. इसके लिए मैं विशेष रुप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जमीन के दस्तावेज अभाव में नहीं बन पा…
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में शिलान्यास मामले पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, जांच का आदेश
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत छोटा गोविंदपुर का है, जहां मंगलवार को आचार संहिता लागू होने के बाद भी शिलान्यास का कार्य किया गया। डीसी ने भी लिया संज्ञान केन्द्रीय चुनाव आयोग ने छोटा गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त को इस मामले की जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला बार संघ के भवन में द्वितीय तल्ले पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा की गई. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा गठित झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के कार्यकारी निदेशक आबू इमरान के द्वारा एक पत्र झारखंड राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन, जो की झारखंड राज्य के अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति के अध्यक्ष हैं. उन्हें एक पत्र देकर कहा गया है कि जो अधिवक्ता अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति के सदस्य होंगे. उन्हें झारखंड राज्य द्वारा गठित समिति के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा का लाभ…
