Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में शिलान्यास मामले पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, जांच का आदेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड राज्य में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत छोटा गोविंदपुर का है, जहां मंगलवार को आचार संहिता लागू होने के बाद भी शिलान्यास का कार्य किया गया।

डीसी ने भी लिया संज्ञान

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने छोटा गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त को इस मामले की जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। यह शिकायत भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उल्लेख किया गया है। 15 अक्टूबर 2024 को चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद, शाम 4:00 बजे के करीब छोटा गोविंदपुर में माननीय विधायक मंगल कालिंदी द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास विधायक निधि के तहत किया गया था और इसमें कुछ स्थानीय कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।

शिलान्यास का वीडियो हुआ वायरल

आरोप लगाया गया है कि शिलान्यास के दौरान फेसबुक लाइव के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया था, जो कि चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है। अंकित आनंद ने अपनी शिकायत में फेसबुक लाइव के लिंक भी प्रस्तुत किए हैं, जो इस उल्लंघन का प्रमाण माने जा रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिलान्यास के लिए कोई पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं। इसके साथ ही, इस शिलान्यास के दौरान लगाई गई शिलापट को भी हटाने का आग्रह किया गया है।

कांग्रेस और JMM पर निष्पक्षता के उल्लंघन के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता इस तरह के कार्यों के माध्यम से जनता को गुमराह कर रहे हैं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह स्थिति आचार संहिता के सिद्धांतों के विपरीत है।

चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, सोशल मीडिया पर इस शिलान्यास कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यदि आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विवादित शिलान्यास को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी

इस घटना के बाद झारखंड की राजनीति में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कांग्रेस व JMM पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और JMM ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर